धड़ाम से गिर गई 7000mAh बैटरी वाले इस धांसू फोन की कीमत, एक झटके में कम हुए 10000 रुपये

iQOO Discount Offer: iQOO का हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग फोन अब भारतीय मार्केट में बड़ा डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है. ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म अमेज़न पर सेल खत्म होने के बावजूद यह फोन लॉन्च प्राइस से 10,000 रुपये तक सस्ता खरीदा जा सकता है.

iQOO Neo 10 7000mAh Battery Phone Price Drop in India
Image Source: Social Media

iQOO Discount Offer: iQOO का हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग फोन अब भारतीय मार्केट में बड़ा डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है. ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म अमेज़न पर सेल खत्म होने के बावजूद यह फोन लॉन्च प्राइस से 10,000 रुपये तक सस्ता खरीदा जा सकता है. फोन की दमदार बैटरी और प्रीमियम फीचर्स इसे गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए परफेक्ट बनाते हैं.

कीमत में भारी कटौती और ऑफर्स

Vivo के सब ब्रांड iQOO ने Neo 10 को भारत में दो स्टोरेज ऑप्शन- 8GB RAM 256GB और 12GB RAM 256GB में पेश किया है. इसकी शुरुआती कीमत 45,999 रुपये थी, जिसे अब 37,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसके अलावा 2,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे कुल बचत लगभग 10,000 रुपये तक होती है. नो-कॉस्ट EMI विकल्प भी उपलब्ध है.

दमदार डिस्प्ले और प्रोसेसिंग पावर

iQOO Neo 10 में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रेज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. फोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट लगा है, जो हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए सक्षम है. इसमें 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज का विकल्प भी मौजूद है.

लंबी बैटरी और फास्ट चार्जिंग

फोन की 7000mAh बैटरी लंबे समय तक पावर बैकअप देती है. इसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग का फीचर भी है, जिससे बैटरी मिनटों में चार्ज हो जाती है और लंबे गेमिंग सेशन में भी आपका मनोरंजन जारी रहता है.

कैमरा और कनेक्टिविटी फीचर्स

iQOO Neo 10 के बैक में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का मेन और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए WiFi 7, ब्लूटूथ 5.4, NFC और USB Type-C पोर्ट उपलब्ध हैं. इसके अलावा फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है.

चार कलर विकल्पों में उपलब्ध

iQOO Neo 10 को चार स्टाइलिश कलर ऑप्शन- Asphalt Black, Alpine Wine, Inferno Red और Titanium Chrome में खरीदा जा सकता है. यह गेमिंग और मल्टीटास्किंग के शौकीनों के लिए शानदार विकल्प साबित हो रहा है.

ये भी पढ़ें: अब Deepfake वीडियो बनाने वालों की खैर नहीं! Youtube लाया तगड़ा सेफ्टी फीचर, जानिए कैसे करता है काम