कौन हैं इजाज सावरिया? रील्स बनाते-बनाते सीधे होने लगी IPL Auction 2026 में चर्चा, होने वाली है नीलामी

IPL Auction 2026: कभी-कभी एक छोटा सा मौका जिंदगी की दिशा ही बदल देता है. मेहनत, हुनर और सही प्लेटफॉर्म मिल जाए तो पहचान पाने में सालों नहीं लगते. 20 वर्षीय इजाज सावरिया की कहानी भी कुछ ऐसी ही है, जिन्होंने बिना किसी प्रोफेशनल क्रिकेट अनुभव के सीधे IPL 2026 के मिनी ऑक्शन तक का सफर तय कर लिया है.

IPL Auction 2026 Who is Izaz Sawaria shortlisted name from auction without any experience
Image Source: Social Media

IPL Auction 2026: कभी-कभी एक छोटा सा मौका जिंदगी की दिशा ही बदल देता है. मेहनत, हुनर और सही प्लेटफॉर्म मिल जाए तो पहचान पाने में सालों नहीं लगते. 20 वर्षीय इजाज सावरिया की कहानी भी कुछ ऐसी ही है, जिन्होंने बिना किसी प्रोफेशनल क्रिकेट अनुभव के सीधे IPL 2026 के मिनी ऑक्शन तक का सफर तय कर लिया है. उनकी यह उड़ान मैदान से नहीं, बल्कि सोशल मीडिया से शुरू हुई.


इजाज सावरिया ने ना तो रणजी खेला, ना ही किसी बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लिया, लेकिन उनकी लेग स्पिन ने लोगों का ध्यान जरूर खींचा. उन्होंने अपनी गेंदबाजी के छोटे-छोटे वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने शुरू किए. यही रील्स धीरे-धीरे वायरल होती चली गईं और आईपीएल फ्रेंचाइजियों तक पहुंच गईं. सोशल मीडिया पर दिखी उनकी स्पिन, फ्लाइट और कंट्रोल ने चयनकर्ताओं को भी चौंका दिया.

CSK और PBKS की नजर में आए सावरिया

इजाज की लेग स्पिन इतनी प्रभावशाली रही कि चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स जैसी बड़ी फ्रेंचाइजियों ने उन पर ध्यान देना शुरू कर दिया. कहा जा रहा है कि उनके वीडियो देखकर ही टीमों ने उनके नाम को ऑक्शन लिस्ट में शामिल करने में दिलचस्पी दिखाई. यही वजह है कि अब इजाज का नाम IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में शामिल हो चुका है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Izaz Sawaria (@izazsawaria)

ऑक्शन में खिलाड़ी नंबर 265

राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले दाएं हाथ के लेग स्पिनर इजाज सावरिया ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है. उन्होंने अब तक किसी भी स्तर पर भारत या राजस्थान का प्रतिनिधित्व नहीं किया है. इसके बावजूद, IPL 2026 ऑक्शन में उनका नाम खिलाड़ी नंबर 265 के रूप में चौथे सेट में लिया जाएगा. उनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखी गई है.

दिग्गज क्रिकेटरों ने की तारीफ

इजाज सावरिया सोशल मीडिया पर सिर्फ वीडियो पोस्ट नहीं करते, बल्कि लगातार अपनी प्रैक्टिस के क्लिप्स भी शेयर करते हैं. यही कारण है कि उनके हजारों फॉलोअर्स बन चुके हैं. खास बात यह है कि उनके बॉलिंग वीडियो पर कई अंतरराष्ट्रीय और भारतीय क्रिकेटर कमेंट कर चुके हैं. इंग्लैंड के आदिल राशिद, आयरलैंड के सिमी सिंह और भारत के युवा खिलाड़ी विपराज निगम जैसे नाम इसमें शामिल हैं.

जयपुर से IPL तक का सपना

इजाज सावरिया ने जयपुर की संस्कार क्रिकेट एकेडमी से अपनी ट्रेनिंग ली है. रील्स ने उन्हें पहचान दिलाई और अब वही पहचान उन्हें आईपीएल ऑक्शन तक ले आई है. उम्मीद की जा रही है कि 30 लाख की बेस प्राइस वाले इस युवा स्पिनर पर कोई टीम भरोसा जताएगी और उन्हें पहली बार प्रोफेशनल क्रिकेट खेलने का मौका मिलेगा. इजाज सावरिया की कहानी आज के दौर में यह साबित करती है कि अगर हुनर में दम हो और उसे सही मंच मिल जाए, तो सपने हकीकत बनते देर नहीं लगती.

यह भी पढ़ें: IPL Auction 2026: इस खिलाड़ी पर गुजरात टाइटंस की नजर, सिराज के बैकअप में कर सकती इस्तेमाल