Hardik Pandya Trade: हार्दिक पांड्या पर CSK-DC समेत इन 5 टीमों की नजर, कौन किस हद तक जाने को तैयार?

IPL 2027 को लेकर हार्दिक पांड्या फिर चर्चा में हैं. ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि वह मुंबई इंडियंस छोड़ सकते हैं.

IPL 2027 Hardik Pandya Trade Update5 teams including CSK and DC MI
Image Source: Social Media

Hardik Pandya Trade:  IPL 2027 को लेकर हार्दिक पांड्या फिर चर्चा में हैं. ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि वह मुंबई इंडियंस छोड़ सकते हैं. अभी तक ट्रेड की रेस में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का नाम सामने आ रहा था, लेकिन अब रिपोर्ट के अनुसार कुल 5 टीमें हार्दिक को अपनी टीम में शामिल करना चाहती हैं.

इन टीमों में चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स शामिल हैं.

दिल्ली कैपिटल्स क्या कर सकती है?

रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स हार्दिक पांड्या के लिए अक्षर पटेल को ट्रेड में शामिल कर सकती है. मुंबई इंडियंस को लंबे समय से मजबूत स्पिन ऑलराउंडर की जरूरत रही है. अक्षर गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी और कप्तानी का भी अनुभव रखते हैं.

लखनऊ सुपर जायंट्स का प्लान

लखनऊ सुपर जायंट्स के पास मिचेल मार्श जैसे ऑलराउंडर हैं, लेकिन वह IPL में ज्यादा गेंदबाजी नहीं करते. ऐसे में हार्दिक के बदले निकोलस पूरन को ट्रेड में शामिल किए जाने की चर्चा है. अगर ऐसा हुआ तो पूरन मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन सकते हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स की स्थिति

चेन्नई सुपर किंग्स का पहला लक्ष्य नया हेड कोच नियुक्त करना है. स्टीफन फ्लेमिंग के जाने के बाद यह पद खाली है. इसके बाद ही टीम किसी बड़े ट्रेड पर फैसला ले सकती है. पहले ऐसी चर्चा थी कि हार्दिक के लिए CSK को दो खिलाड़ियों को छोड़ना पड़ सकता है. शिवम दुबे, आयुष म्हात्रे और डेवाल्ड ब्रेविस जैसे नाम सामने आए थे.

कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स कैमरून ग्रीन को रिलीज करने पर विचार कर सकती है. लेकिन यह सौदा मुंबई इंडियंस के लिए ज्यादा फायदेमंद नहीं माना जा रहा. अगले साल IPL के तुरंत बाद एशेज सीरीज भी खेली जानी है, इसलिए ग्रीन की उपलब्धता को लेकर सवाल बने रह सकते हैं.

राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स के पास पहले से कई ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हार्दिक पांड्या को पाने के लिए टीम यशस्वी जायसवाल जैसे बड़े खिलाड़ी को भी ट्रेड में शामिल करने पर विचार कर सकती है.