Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी का जादू दिखाया और राजस्थान रॉयल्स को शानदार शुरुआत दिलाई. 15 साल के इस युवा खिलाड़ी ने मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ 223 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए केवल 16 गेंदों में 43 रन बना दिए. उनकी पारी में 5 छक्के और 3 चौके शामिल थे. हालांकि, वह फिफ्टी बनाने से चूक गए, लेकिन अब वह एक ऐसे रिकॉर्ड के करीब हैं, जो कीरोन पोलार्ड का तोड़ सकता है.
पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलते हुए वैभव ने 5 छक्के लगाए, और अब उनके टी20 करियर में 511 गेंदों में 99 छक्के हो गए हैं. वह अब सिर्फ 1 छक्का दूर हैं टी20 में सबसे तेज 100 छक्के लगाने के रिकॉर्ड से, जो फिलहाल कीरोन पोलार्ड के नाम है. पोलार्ड ने 843 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी, जबकि वैभव बहुत कम गेंदों में इस रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं. यह तो अब बस वक्त की बात है कि वह कब इस रिकॉर्ड को तोड़ेंगे.
आईपीएल में सबसे कम उम्र में डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत पिछले साल की थी, जब वह महज 14 साल की उम्र में खेलने उतरे. वह आईपीएल में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने. अपने पहले मैच में ही उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शार्दुल ठाकुर को पहली बॉल पर छक्का मारा था. इस सीजन के शुरू होने से पहले वैभव ने एक इच्छा जताई थी कि वह जसप्रीत बुमराह को पहली बॉल पर सिक्स मारना चाहते हैं, और जब वह बुमराह के खिलाफ खेले तो पहली ही गेंद पर जोरदार छक्का जड़ दिया. इसके अलावा, वह जोश हेजलवुड, पैट कमिंस और अर्शदीप सिंह जैसे बड़े गेंदबाजों को भी छक्के मार चुके हैं.
आईपीएल का सबसे तेज शतक
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में सिर्फ 36 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. यह इंडियन प्रीमियर लीग का तीसरा सबसे तेज शतक है. इससे पहले, पिछले साल उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़ा था, जो किसी भारतीय द्वारा बनाया गया सबसे तेज शतक था. आईपीएल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 30 गेंदों में 100 रन बनाए थे.
टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में 1000 रन
वैभव सूर्यवंशी ने 25 टी20 मैचों में 955 रन के साथ खेलना शुरू किया और महज 15 साल 29 दिन की उम्र में 1000 रन पूरे करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए. यह भी एक बड़ा रिकॉर्ड है, जो उनकी युवा उम्र में ही उनके क्रिकेट कौशल को दिखाता है. वैभव का क्रिकेट करियर अब तक शानदार रहा है, और अगर वह इसी तरह खेलते रहे, तो आने वाले समय में कई और रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.
ये भी पढ़ें- जज ने कहा- पीएम शहबाज शरीफ को तलब कर लूंगा, और घंटेभर में ही हो गया तबादला, पाकिस्तान में मचा बवाल!