MS Dhoni News: महेंद्र सिंह धोनी का जर्सी नंबर 7 उनकी पहचान बन चुका है. क्रिकेट फैंस के लिए नंबर 7 मतलब धोनी ही होता है. लेकिन अब खबर है कि IPL 2026 में वह अपनी जर्सी का नंबर बदल सकते हैं. इस बात की चर्चा तब शुरू हुई, जब धोनी का एक फेसबुक पोस्ट सामने आया. IPL 2026 शुरू होने से पहले ही धोनी के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस को चौंका दिया.
अपने फेसबुक पोस्ट में उन्होंने इशारा किया कि वह अब नंबर 7 की जर्सी छोड़ सकते हैं. धोनी ने लिखा कि कुछ नंबर जिंदगी भर साथ रहते हैं, और 7 भी उनमें से एक है. लेकिन अब वह नंबर 7 से नंबर 8 पर स्विच करने जा रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि इसके पीछे की वजह जल्द ही सामने आएगी.
नंबर बदलने की वजह अभी साफ नहीं
धोनी ने अपने पोस्ट में यह तो साफ कर दिया कि वह नंबर बदलने वाले हैं, लेकिन क्यों बदल रहे हैं, यह अभी नहीं बताया. यही वजह है कि फैंस के बीच कई तरह की बातें चल रही हैं. हर कोई जानना चाहता है कि आखिर इतने सालों बाद वह अपना लकी नंबर क्यों छोड़ रहे हैं.
What's cooking?? 🤔 pic.twitter.com/w5r9uMKGel
— Aditya_MSDian~💛 (@Aditya_msdian07) March 17, 2026
क्या जडेजा से जुड़ा है कनेक्शन?
चेन्नई सुपर किंग्स में पहले नंबर 8 की जर्सी रवींद्र जडेजा पहनते थे. लेकिन उनके राजस्थान रॉयल्स में जाने के बाद यह नंबर खाली हो गया है. इसी वजह से यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी अब नंबर 8 की जर्सी पहन सकते हैं. हालांकि, अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
नंबर 7 से जुड़ी है खास पहचान
धोनी ने अपने पूरे क्रिकेट करियर में हमेशा नंबर 7 की जर्सी पहनी है. यही नंबर उनकी पहचान बन गया है. फैंस भी उन्हें “नंबर 7” के नाम से जानते हैं. ऐसे में अगर वह सच में अपना जर्सी नंबर बदलते हैं, तो यह उनके करियर का एक बड़ा बदलाव माना जाएगा. फिलहाल धोनी ने सस्पेंस बनाए रखा है. उन्होंने साफ कहा है कि नंबर बदलने की वजह जल्द बताएंगे.
अब फैंस उसी पल का इंतजार कर रहे हैं, जब वह इस फैसले के पीछे की असली वजह बताएंगे. IPL 2026 से पहले आई इस खबर ने क्रिकेट फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या धोनी सच में नंबर 8 की जर्सी पहनते हैं या इसके पीछे कोई और बड़ी वजह सामने आती है.
ये भी पढ़ें- नशे में ड्राइविंग करनी पड़ी भारी, अदालत ने दी ऐसा अनोखी सजा, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान