IPL 2026: KKR ने मुस्तफिजुर रहमान को टीम से किया बाहर, अब इन खिलाड़ियों की खुल सकती है किस्मत

KKR IPL 2026 News: आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खेमे से एक बड़ी खबर सामने आई है. मिनी ऑक्शन में 9.20 करोड़ रुपये की भारी भरकम बोली लगाकर खरीदे गए बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान अब केकेआर की टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे.

IPL 2026 KKR dropped Mustafizur Rahman from the team now the fate of these players may change
Image Source: Social Media

KKR IPL 2026 News: आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खेमे से एक बड़ी खबर सामने आई है. मिनी ऑक्शन में 9.20 करोड़ रुपये की भारी भरकम बोली लगाकर खरीदे गए बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान अब केकेआर की टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के निर्देश के बाद केकेआर मैनेजमेंट ने उन्हें स्क्वाड से रिलीज करने का फैसला लिया है.

केकेआर ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि बीसीसीआई के आदेश के अनुपालन में मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर किया गया है. फ्रेंचाइज़ी ने यह भी स्पष्ट किया है कि बोर्ड ने उन्हें रिप्लेसमेंट खिलाड़ी चुनने की अनुमति दे दी है, यानी अब टीम उनकी जगह किसी अन्य विदेशी गेंदबाज को शामिल कर सकती है.

मुस्तफिजुर के बाहर होने से खाली हुई अहम जगह

मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 के लिए केकेआर ने बड़ी उम्मीदों के साथ टीम में जोड़ा था. उनकी स्लोअर गेंदें, डेथ ओवर्स में नियंत्रण और अनुभव को देखते हुए उन्हें गेंदबाजी आक्रमण की अहम कड़ी माना जा रहा था. लेकिन अब उनके बाहर होने से केकेआर को अपने बॉलिंग कॉम्बिनेशन में बदलाव करना पड़ेगा.

टीम मैनेजमेंट के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि मुस्तफिजुर जैसे लेफ्ट आर्म पेसर की कमी को कैसे पूरा किया जाए, खासकर तब जब सीजन से पहले विकल्प सीमित हों.

अब सबसे बड़ा सवाल, मुस्तफिजुर की जगह कौन?

मुस्तफिजुर रहमान के बाहर होने के बाद क्रिकेट फैंस और विशेषज्ञों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि उनकी जगह केकेआर किस खिलाड़ी को मौका देगा. खास बात यह है कि आईपीएल 2026 ऑक्शन में कई बड़े और अनुभवी गेंदबाज अनसोल्ड रह गए थे, जिन्हें अब रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया जा सकता है. ऐसे में कुछ विदेशी तेज गेंदबाजों के नाम सबसे आगे चल रहे हैं, जो मुस्तफिजुर रहमान के रोल को काफी हद तक निभा सकते हैं.

फजलहक फारूकी: अफगानिस्तान का भरोसेमंद लेफ्ट आर्म पेसर

अफगानिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी को मुस्तफिजुर रहमान का मजबूत विकल्प माना जा रहा है. फारूकी का टी20 रिकॉर्ड प्रभावशाली रहा है और वह पहले राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी आईपीएल टीमों के लिए खेल चुके हैं.

उन्होंने अब तक 51 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 63 विकेट झटके हैं. नई गेंद के साथ स्विंग और डेथ ओवर्स में यॉर्कर डालने की उनकी क्षमता केकेआर के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है.

जॉशुआ लिटिल: आयरलैंड का उभरता तेज गेंदबाज

आयरलैंड के लेफ्ट आर्म पेसर जॉशुआ लिटिल भी इस रेस में शामिल हैं. उन्होंने 74 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 82 विकेट अपने नाम किए हैं. इसके अलावा वह SA20, ILT20 और CPL जैसी फ्रेंचाइज़ी लीग्स में भी खेल चुके हैं.

लिटिल की गेंदबाजी शैली काफी हद तक मुस्तफिजुर रहमान से मिलती-जुलती मानी जाती है, खासकर उनकी स्लोअर गेंदें और बदलाव भरी बॉलिंग, जो भारतीय पिचों पर असरदार हो सकती है.

स्पेंसर जॉनसन: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज को फिर मिल सकता है मौका

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन भी केकेआर के लिए एक जाना-पहचाना नाम हैं. वह पहले भी इस फ्रेंचाइज़ी के लिए खेल चुके हैं और टीम के माहौल से परिचित हैं. उनकी अतिरिक्त उछाल और तेज रफ्तार गेंदें डेथ ओवर्स में केकेआर को मजबूती दे सकती हैं. ऐसे में फ्रेंचाइज़ी पुराने भरोसे पर लौटने का फैसला कर सकती है.

रिचर्ड ग्लीसन: इंग्लैंड का अनुभवी विकल्प

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन भी मुस्तफिजुर रहमान के संभावित विकल्पों में शामिल हैं. ग्लीसन इस समय SA20 लीग में शानदार फॉर्म में हैं, जहां उन्होंने सिर्फ 3 मैचों में 8 विकेट झटके हैं. उनका अनुभव और दबाव में विकेट निकालने की क्षमता केकेआर के गेंदबाजी आक्रमण को धार दे सकती है, खासकर बड़े मुकाबलों में.

केकेआर के फैसले पर टिकी निगाहें

अब देखना दिलचस्प होगा कि केकेआर मैनेजमेंट किस गेंदबाज पर भरोसा जताता है. मुस्तफिजुर रहमान जैसे अनुभवी खिलाड़ी के बाहर होने से टीम को नुकसान जरूर हुआ है, लेकिन सही रिप्लेसमेंट के जरिए केकेआर इस झटके को अवसर में भी बदल सकता है. आईपीएल 2026 से पहले यह फैसला टीम की रणनीति और संतुलन के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें- IPL 2026 से बाहर हुए बांग्लादेशी खिलड़ी मुस्तफिजुर रहमान, BCCI ने KKR को दिया निर्देश, जानें क्या कहा?