IPL 2026: यशस्वी-वैभव के सामने धराशायी हुई हार्दिक की सेना, राजस्थान के विजय रथ को रोकने मुंबई असफल

MI vs RR: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. टीम ने अपने जीत के सिलसिले को जारी रखते हुए लगातार तीसरा मुकाबला जीत लिया. इस बार उन्होंने मुंबई इंडियंस को एक छोटे लेकिन रोमांचक मैच में 27 रन से हराया.

IPL 2026 Hardik army collapses in front of Yashasvi-Vaibhav Mumbai indians Rajasthan royals
Image Source: Social Media

MI vs RR: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. टीम ने अपने जीत के सिलसिले को जारी रखते हुए लगातार तीसरा मुकाबला जीत लिया. इस बार उन्होंने मुंबई इंडियंस को एक छोटे लेकिन रोमांचक मैच में 27 रन से हराया.

यह मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, लेकिन बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ. करीब 2 घंटे 40 मिनट के इंतजार के बाद रात में मैच शुरू हुआ और इसे 11-11 ओवर का कर दिया गया.

ओपनर्स ने दिलाई धमाकेदार शुरुआत

राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया. ओपनर यशस्वी जयसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर मुंबई के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया. दोनों ने मिलकर सिर्फ 5 ओवर में ही 80 रन ठोक दिए, जिससे टीम को तेज शुरुआत मिली. 

सूर्यवंशी ने अपनी निडर बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा. खासकर जब उन्होंने Jजसप्रित बुमरा की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया, तो मैदान पर मौजूद दर्शक भी हैरान रह गए. सूर्यवंशी ने सिर्फ 14 गेंदों में 39 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के शामिल थे. उनके आउट होने के बाद जायसवाल ने पारी को संभाला और और भी आक्रामक हो गए.

जायसवाल की शानदार पारी

जायसवाल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने आखिरी तक टिककर खेला और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. उन्होंने 32 गेंदों में 77 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे. उनकी इस पारी की बदौलत राजस्थान ने 11 ओवर में 150 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया.

मुंबई की खराब शुरुआत

151 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम के बड़े बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए. शुरुआती ओवरों में ही रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और रायन रिकेल्टन जैसे खिलाड़ी सस्ते में पवेलियन लौट गए.

इसके बाद कप्तान हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा भी ज्यादा देर टिक नहीं पाए. सिर्फ 46 रन तक टीम के 5 विकेट गिर चुके थे और मैच लगभग राजस्थान के पक्ष में चला गया.

आखिरी कोशिश भी रही नाकाम

मुंबई की तरफ से नमन धीर और शेरफेन रदरफोर्ड ने थोड़ी कोशिश की और तेज रन बनाकर उम्मीद जगाई. दोनों ने मिलकर अच्छी साझेदारी की, लेकिन वह काफी नहीं थी. जैसे ही ये दोनों आउट हुए, मुंबई की उम्मीदें भी खत्म हो गईं. आखिरकार पूरी टीम 123 रन पर सिमट गई और राजस्थान ने मुकाबला 27 रन से जीत लिया.

ये भी पढ़ें- अगले 48 घंटे तक घर में ही रहें इंडियन... जंग के बीच भारत ने जारी की एडवाइजरी, जानिए क्या सलाह दी