CSK vs GT: क्या आज चेपॉक में खेलेंगे एमएस धोनी? मैच से पहले आया ताजा अपडेट, टीम ने शेयर किया VIDEO

आईपीएल 2026 का लीग चरण आधे से ज्यादा पूरा हो चुका है और लगभग सभी टीमें अपने आधे मुकाबले खेल चुकी हैं. लेकिन अब तक एमएस धोनी मैदान पर नजर नहीं आए हैं, जिससे फैंस के बीच उनकी वापसी को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है.

IPL 2026 CSK vs GT Will MS Dhoni play today The team shared VIDEO
Image Source: ANI

CSK vs GT: आईपीएल 2026 का लीग चरण आधे से ज्यादा पूरा हो चुका है और लगभग सभी टीमें अपने आधे मुकाबले खेल चुकी हैं. लेकिन अब तक एमएस धोनी मैदान पर नजर नहीं आए हैं, जिससे फैंस के बीच उनकी वापसी को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है.

रविवार, 26 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स अपने आठवें लीग मुकाबले में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी. यह मैच चेन्नई के घरेलू मैदान चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस मुकाबले में धोनी मैदान पर उतरेंगे या नहीं.

धोनी की वापसी पर क्या है ताजा अपडेट?

पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई ने 103 रनों की बड़ी जीत दर्ज की थी. उस मैच से पहले ही धोनी की वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं.

टीम के बैटिंग कोच माइकल हसी ने साफ किया था कि जब भी धोनी वापसी करेंगे, वह विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में ही खेलेंगे, सिर्फ बल्लेबाज की भूमिका में नहीं.

फिटनेस पर टिकी है वापसी

माइकल हसी ने धोनी की फिटनेस को लेकर कहा था कि उनकी वापसी तभी होगी जब वह पूरी तरह फिट होंगे. उनके अनुसार, धोनी लगातार रिकवरी कर रहे हैं और टीम को उम्मीद है कि वह जल्द ही मैदान पर नजर आ सकते हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि धोनी अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं और जल्द वापसी के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं.

अभ्यास में दिखे धोनी, लेकिन पुष्टि नहीं

हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से अभी तक यह आधिकारिक तौर पर नहीं बताया गया है कि धोनी आज के मुकाबले में खेलेंगे या नहीं.

इस बीच फ्रेंचाइजी ने धोनी के अभ्यास का वीडियो जरूर साझा किया है, जिससे फैंस की उम्मीदें और बढ़ गई हैं. हालांकि इससे पहले भी उनके प्रैक्टिस से जुड़े वीडियो सामने आ चुके हैं.

ये भी पढ़ें- Vaibhav Sooryavanshi: शतक जड़ने के बाद चोटिल हुए वैभव सूर्यवंशी, क्या होंगे टीम से बाहर? जानें अपडेट