Vaibhav Sooryavanshi Injury: युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की चोट ने फैंस और टीम दोनों की चिंता बढ़ा दी है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के दौरान फील्डिंग करते हुए उन्हें चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें सहारे के साथ मैदान से बाहर ले जाना पड़ा. यह वही खिलाड़ी हैं जिन्होंने मैच में सिर्फ 36 गेंदों में शानदार शतक जड़ा था.
यह घटना तब हुई जब ईशान किशन के शॉट को रोकने की कोशिश में वैभव सूर्यवंशी की हैमस्ट्रिंग खिंच गई. दर्द के चलते वह मैदान पर ही बैठ गए और तुरंत फिजियो को बुलाना पड़ा. स्थिति ऐसी हो गई कि वह खुद चलने की हालत में नहीं थे और उन्हें कंधों के सहारे मैदान से बाहर ले जाया गया.
दोस्त आयुष म्हात्रे जैसा ही मामला
वैभव की चोट की तुलना उनके दोस्त आयुष म्हात्रे से की जा रही है, जो हाल ही में इसी तरह की हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो चुके हैं.
आयुष म्हात्रे को भी चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में चोट लगी थी. रन लेते समय उनकी हैमस्ट्रिंग खिंच गई थी. हालांकि उन्होंने थोड़ी देर बल्लेबाजी जारी रखी, लेकिन दर्द के चलते जल्द ही मैदान छोड़ना पड़ा. बाद में स्कैन रिपोर्ट में चोट गंभीर पाई गई और उन्हें आराम की सलाह दी गई, जिसके कारण वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए.
वैभव की चोट पर टिकी निगाहें
अब वैभव सूर्यवंशी की स्थिति भी कुछ वैसी ही नजर आ रही है. उनकी चोट ने राजस्थान रॉयल्स की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. यह सवाल भी उठने लगा है कि क्या वह भी अपने दोस्त की तरह आईपीएल 2026 से बाहर हो सकते हैं.
फिलहाल उनकी चोट की गंभीरता का सही अंदाजा मेडिकल जांच और स्कैन रिपोर्ट के बाद ही लगाया जा सकेगा.
4️⃣h consecutive win ✅
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026
4️⃣th highest successful chase in #TATAIPL history ✅#SRH paint the Pink City ORANGE with a clinical win 🎨🧡
Scorecard ▶️ https://t.co/PVdpjhxVEy#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvSRH | @SunRisers pic.twitter.com/bKWZOIAgZo
मैच के बाद दिखे सामान्य
हालांकि मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी को मैदान पर विरोधी टीम के खिलाड़ियों से हाथ मिलाते देखा गया. उनके चेहरे पर ज्यादा परेशानी के भाव नजर नहीं आए, जो टीम और फैंस के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें- 8th Pay Commission: क्या 50,000 रुपए हो जाएगी सरकारी शिक्षकों की बेसिक सैलरी? समझिए पूरा गणित