CSK vs GT: चेपॉक में किसका बजेगा डंका, किस टीम का पलड़ा भारी? देखें रिकॉर्ड और स्क्वॉड

आईपीएल 2026 में रविवार (26 अप्रैल) को डबल हेडर का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर सीजन की चौथी जीत दर्ज करना चाहेंगी.

IPL 2026 CSK vs GT Who will win the match between Chennai and Gujarat
Image Source: ANI

CSK vs GT: आईपीएल 2026 में रविवार (26 अप्रैल) को डबल हेडर का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर सीजन की चौथी जीत दर्ज करना चाहेंगी.

अब तक 7-7 मैच खेल चुकी दोनों टीमों का प्रदर्शन लगभग एक जैसा रहा है. चेन्नई और गुजरात, दोनों ने 3-3 मैच जीते हैं और 4-4 में हार का सामना किया है. अंक तालिका में दोनों के पास 6-6 अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रनरेट के चलते चेन्नई पांचवें स्थान पर है, जबकि गुजरात सातवें नंबर पर काबिज है.

हेड टू हेड में कांटे की टक्कर

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक 8 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन मैचों में दोनों टीमों ने 4-4 बार जीत हासिल की है, जिससे यह साफ है कि दोनों के बीच मुकाबला हमेशा बराबरी का रहा है.

पिछले सीजन यानी 2025 में दोनों टीमों के बीच हुए मैच में चेन्नई ने 83 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी, जो इस मुकाबले में उनके आत्मविश्वास को बढ़ा सकता है.

आज कौन मार सकता है बाजी?

मौजूदा फॉर्म और हेड टू हेड रिकॉर्ड को देखते हुए यह मुकाबला काफी रोमांचक रहने वाला है. दोनों टीमों के प्रदर्शन में ज्यादा अंतर नहीं है, इसलिए किसी एक को साफ तौर पर फेवरेट कहना मुश्किल है.

हालांकि, प्रिडिक्शन के आधार पर माना जा रहा है कि गुजरात टाइटंस इस मुकाबले में थोड़ा आगे रह सकती है. लेकिन चेपॉक की पिच और घरेलू परिस्थितियों का फायदा चेन्नई सुपर किंग्स को मिल सकता है, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो जाता है.

गुजरात टाइटंस का स्क्वॉड

गुजरात टाइटंस की टीम में साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, अरशद खान, ल्यूक वुड, कॉनर एस्टरहुइज़न, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़ और अशोक शर्मा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के पास संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, मुकेश चौधरी, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, उर्विल पटेल, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, जैकरी फॉल्क्स, आकाश मधवाल, अमन खान और रामकृष्ण घोष जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें- CSK vs GT: क्या आज चेपॉक में खेलेंगे एमएस धोनी? मैच से पहले आया ताजा अपडेट, टीम ने शेयर किया VIDEO