IPL 2026: CSK के वो 3 दमदार प्लेयर्स, जो SRH के खिलाफ मैच में खलील अहमद को कर सकते हैं रिप्लेस

Khaleel Ahmed Replacement: आईपीएल 2026 में पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की मुश्किलें बढ़ गई हैं. टीम के मुख्य बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव (Quadriceps Injury) के कारण टूर्नामेंट के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं.

ipl 2026 csk Khaleel Ahmed Replacement Zakary Foulkes Ramakrishna Ghosh Mukesh Choudhary
Image Source: ANI

Khaleel Ahmed Replacement: आईपीएल 2026 में पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की मुश्किलें बढ़ गई हैं. टीम के मुख्य बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव (Quadriceps Injury) के कारण टूर्नामेंट के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं. खलील को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान यह चोट लगी थी. सीएसके के लिए खलील की गैरमौजूदगी बड़ी चिंता का विषय बन गई है, क्योंकि वह पिछले सीजन से टीम का अहम हिस्सा रहे थे. अब 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले, सीएसके को खलील के रिप्लेसमेंट की तलाश है. 

मुकेश चौधरी

महाराष्ट्र के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी को खलील अहमद का रिप्लेसमेंट बनाए जाने की संभावना है. मुकेश ने सीएसके के लिए आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन किया था, जहां उन्होंने 13 मैचों में 16 विकेट लिए थे. वह उस सीजन में टीम के बेहतरीन गेंदबाजों में शामिल रहे थे. हालांकि, पिछले तीन सालों में उन्हें केवल तीन मैच खेलने का मौका मिला. 2025 सीजन में उन्होंने दो मैच खेले थे, जिसमें एक विकेट प्राप्त किया था. अब उनके पास फिर से मौका है कि वह टीम को नई गेंद से शुरुआती विकेट दिलाने में मदद करें और खलील के खाली स्थान को भरें.

रामकृष्ण घोष

रामकृष्ण घोष एक और विकल्प हैं, जो खलील अहमद का रिप्लेसमेंट बन सकते हैं. घोष, जिन्होंने पिछले साल घरेलू क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान आकर्षित किया, अब सीएसके के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकते हैं. 28 वर्षीय इस तेज गेंदबाज में 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने की क्षमता है और वह निचले क्रम में आकर बड़े छक्के मारने में भी माहिर हैं. 2025-26 विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने 7 मैचों में 17 विकेट लिए, जिसमें से हिमाचल प्रदेश के खिलाफ उनका 42 रन देकर 7 विकेट लेना उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था. उनकी गेंदबाजी क्षमता और अनुभव से सीएसके को बहुत मदद मिल सकती है.

जैकरी ग्लेन फॉल्क्स

जैकरी ग्लेन फॉल्क्स, 23 साल के कीवी तेज गेंदबाज, खलील अहमद के रिप्लेसमेंट के रूप में सीएसके की टीम में शामिल हो सकते हैं. फॉल्क्स के पास 68 टी20 मैचों का अनुभव है, जिसमें उन्होंने 77 विकेट लिए हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 22 टी20 मैचों में 22 विकेट चटकाए हैं और टेस्ट और वनडे में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है. उनकी गेंदबाजी क्षमता और अनुभव सीएसके के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती दे सकते हैं. खासकर, अकील हुसैन के इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलने के कारण फॉल्क्स सीएसके के लिए एक बेहतरीन और अनुभवी विकल्प साबित हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: IPL 2026: मुंबई इंडियंस को मिला नया सितारा, कृष भगत ने ली अंकोलेकर की जगह, जानें उनके बारे में सब