RR vs LSG: आज IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच महत्वपूर्ण मुकाबला है. यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.
LSG अब प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है, लेकिन आज जीतकर टीम राजस्थान का खेल बिगाड़ सकती है. खास नजरें आज मोहम्मद शमी और राजस्थान रॉयल्स के ओपनर्स पर होंगी, क्योंकि इसी टक्कर से मैच का रुख तय हो सकता है.
राजस्थान रॉयल्स के लिए जीत जरूरी
अगर RR आज जीत जाती है, तो टीम टॉप-4 में जगह बना लेगी. रियान पराग और उनकी टीम को प्लेऑफ के लिए किसी और टीम के रिजल्ट का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. दोनों मैच जीतकर RR सीधे क्वालीफाई कर जाएगी.
वहीं, PBKS, CSK, KKR और DC की उम्मीदें LSG पर टिकी हैं. अगर LSG आज जीत जाती है, तो ये टीमें भी अपने प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवित रख सकती हैं.
मौसम का हाल
जयपुर का मौसम आज मैच के लिए अनुकूल रहेगा. मौसम साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. तापमान शुरुआती समय में 38-39 डिग्री सेल्सियस रहेगा, लेकिन रात 8:30 बजे के बाद यह 2-3 डिग्री कम हो जाएगा.
सवाई मानसिंह स्टेडियम का रिकॉर्ड
IPL में इस स्टेडियम में कुल 67 मैच खेले गए हैं. पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 24 बार जीत दर्ज की, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 43 बार जीत हासिल की. यहां पहली पारी का औसत स्कोर 168.30 है. इस मैदान का सबसे बड़ा स्कोर 229 है, जो इस साल गुजरात और SRH दोनों ने बनाया था.
पिच रिपोर्ट
इस साल IPL 2026 में यहां 3 मैच हुए हैं. इन 3 मैचों में 5 पारियों में 200 से अधिक रन बने हैं. आज का मैच उसी पिच पर खेला जाएगा, जिस पर राजस्थान ने SRH के खिलाफ 228 रन बनाए थे. उस मैच में SRH ने 9 गेंद पहले लक्ष्य हासिल किया था.
आज की पिच बल्लेबाजों के लिए आसान है. टॉस जीतना अहम रहेगा, क्योंकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को हल्की चुनौती मिल सकती है. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना और भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है.
कौन करेगा दबाव?
यहां गेंदबाजों को बल्लेबाजों को जल्दी आउट करना मुश्किल होता है. ऐसे में फॉर्म में चल रहे मोहम्मद शमी पर जिम्मेदारी होगी कि वह पॉवरप्ले में वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल जैसे बल्लेबाजों को जल्दी आउट करें.
ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी-बांग्लादेशी नागरिकों की भारत में एंट्री पर सख्ती, सरेंडर करना होगा पासपोर्ट, जानें नया नियम