IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के बाद अब RCB बिकी, इन 4 कंपनियों ने 16,600 करोड़ रुपये में खरीदा

RCB Sold: Indian Premier League 2026 सीजन शुरू होने से पहले ही बड़ी खबर सामने आई है. लीग की दो पुरानी और बड़ी टीमों के मालिक बदल गए हैं. पहले राजस्थान रॉयल्स की बिक्री हुई और अब मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी नए मालिकों के हाथ में चली गई है.

IPL 2026 After Rajasthan Royals now RCB sold these 4 companies bought it for Rs 16,600 crore
Image Source: ANI/ File

RCB Sold: Indian Premier League 2026 सीजन शुरू होने से पहले ही बड़ी खबर सामने आई है. लीग की दो पुरानी और बड़ी टीमों के मालिक बदल गए हैं. पहले राजस्थान रॉयल्स की बिक्री हुई और अब मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी नए मालिकों के हाथ में चली गई है.

जानकारी के मुताबिक, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को करीब 1.78 बिलियन डॉलर यानी लगभग 16,600 करोड़ रुपये में खरीदा गया है. यह कीमत IPL इतिहास में अब तक की सबसे ज्यादा मानी जा रही है, जिससे RCB सबसे महंगी टीम बन गई है.

किन कंपनियों ने खरीदी RCB

रिपोर्ट के अनुसार, चार बड़ी कंपनियों के एक ग्रुप ने मिलकर RCB को खरीदा है. इसमें आदित्य बिड़ला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया, ब्लैकस्टोन की स्ट्रैटेजिक इक्विटी यूनिट BXPE और बोल्ट वेंचर्स शामिल हैं. इन कंपनियों ने RCB की 100% हिस्सेदारी खरीदी है. यह टीम पहले यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड के पास थी, जो शुरुआत से ही इसकी मालिक थी.

कब से लागू होगी नई ओनरशिप

हालांकि, IPL 2026 सीजन में टीम पुराने मालिकों के तहत ही खेलेगी. नई ओनरशिप अगले सीजन से लागू होगी. इस डील के तहत सिर्फ पुरुष टीम ही नहीं, बल्कि महिला प्रीमियर लीग में RCB की महिला टीम का मालिकाना हक भी इसी ग्रुप को मिला है.

टीम में कौन संभालेगा जिम्मेदारी

जानकारी के मुताबिक, आदित्य बिड़ला ग्रुप से जुड़े आर्यमान विक्रम बिड़ला को RCB का चेयरमैन बनाया जाएगा. वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया के सत्यन गजवानी वाइस-चेयरमैन की भूमिका निभा सकते हैं. हालांकि, चारों कंपनियों के बीच हिस्सेदारी कितनी होगी, यह अभी साफ नहीं है.

राजस्थान रॉयल्स भी बिकी

इसी दिन राजस्थान रॉयल्स की बिक्री का भी ऐलान हुआ. इस टीम को अमेरिका के कुछ निवेशकों ने करीब 1.65 बिलियन डॉलर (लगभग 15,400 करोड़ रुपये) में खरीदा है. दोनों टीमों की बिक्री की प्रक्रिया पिछले साल के अंत में शुरू हुई थी.

2008 से अब तक कितना बदला मूल्य

जब 2008 में IPL शुरू हुआ था, तब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीमों की नीलामी की थी. उस समय विजय माल्या ने RCB को करीब 111.60 मिलियन डॉलर (करीब 455 करोड़ रुपये) में खरीदा था. अब इतने सालों बाद इस टीम की कीमत कई गुना बढ़ चुकी है. भले ही RCB को अपना पहला खिताब जीतने में काफी समय लगा, लेकिन इसकी ब्रांड वैल्यू लगातार बढ़ती रही.

ये भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट तनाव के बीच पीएम मोदी और ट्रंप की हुई बातचीत, इन मुद्दों पर हुई चर्चा