CSK के बल्ले के आगे धवस्त हुई MI,धोनी की टीम ने 4 विकेट से दी मात

CSK VS MI: चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को चेपॉक में खेले गए आईपीएल 2025 के तीसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया. इस मुकाबले में मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए, जिसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 19.1 ओवर में 6 विकेट पर 158 रन बनाकर मैच जीत लिया

CSK के बल्ले के आगे धवस्त हुई MI,धोनी की टीम ने 4 विकेट से दी मात
Image Source: Social Media

CSK VS MI: चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को चेपॉक में खेले गए आईपीएल 2025 के तीसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया. इस मुकाबले में मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए, जिसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 19.1 ओवर में 6 विकेट पर 158 रन बनाकर मैच जीत लिया.

चेन्नई के लिए रचिन रविंद्र की शानदार पारी

चेन्नई की ओर से रचिन रविंद्र ने सबसे अधिक 65 रन बनाए. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 53 रन बनाकर अहम योगदान दिया. मुंबई के लिए विग्नेश ने तीन विकेट झटके. इस जीत के साथ ही चेन्नई ने मुंबई इंडियंस को पिछले 13 सीजन में पहली बार शुरुआती मुकाबला जीतने का मौका नहीं दिया.

मुंबई के लिए टिकी हुई शुरुआत

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए. मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने सर्वाधिक 31 रन बनाए. शुरुआत में मुंबई को तगड़ा झटका लगा, जब पहले ही ओवर में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए. इसके बाद रेयान रिकल्टन 7 गेंदों में 13 रन ही बना सके, जबकि विल जैक्स 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे. सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों में 29 रन बनाए. रॉबिन मिन्ज और तिलक वर्मा ने क्रमशः तीन और 31 रन बनाए. अन्य बल्लेबाजों का प्रदर्शन कमजोर रहा और मुंबई की टीम 155 रन तक ही सीमित रही.

यह भी पढ़े: नजर हटी नहीं और उड़ गया विकेट, धोनी की स्टम्पिंग से हैरान सब; देखें VIDEO

चेन्नई की बल्लेबाजी: रन चेज में बने मुश्किलें

156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को दूसरे ओवर में पहला झटका लगा. राहुल त्रिपाठी केवल दो रन बनाकर आउट हो गए. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 26 गेंदों में 53 रन बनाए, लेकिन वह भी आउट हो गए. शिवम दूबे 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे और दीपक हुड्डा केवल तीन रन बना सके. सैम करन 9 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुए. रविंद्र जडेजा ने 18 गेंदों में 17 रन बनाए और रन आउट हो गए. अंत में, रचिन रविंद्र ने 45 गेंदों में 65 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. एमएस धोनी ने दो गेंदों का सामना किया, लेकिन उनकी पारी छोटी रही.

मुंबई इंडियंस की कमजोर बल्लेबाजी

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू से ही दबाव में रही. चेन्नई की गेंदबाजी में नूर अहमद ने चार और खलील अहमद ने तीन विकेट लेकर मुंबई के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. दीपक चाहर ने 15 गेंदों में 28 रन बनाकर नाबाद लौटे, लेकिन मुंबई की टीम 155 रन तक ही सीमित रही.