iPhone 18 Pro Pre-Order: Apple के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max का इंतजार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन खास है. कंपनी भारत में इन दोनों प्रीमियम iPhone की प्री-ऑर्डर बुकिंग 12 सितंबर की शाम 5:30 बजे से शुरू करने जा रही है. फोन की बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी. ऐसे में अगर आप अपनी पसंद का कलर, स्टोरेज या Pro Max मॉडल लेना चाहते हैं, तो समय रहते प्री-ऑर्डर करना फायदेमंद हो सकता है.
शाम 5:30 बजे खुलेगी प्री-ऑर्डर विंडो
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को आज शाम 5:30 बजे से Apple के ऑनलाइन स्टोर और Apple Store ऐप के जरिए बुक किया जा सकेगा. इसके अलावा Amazon, Flipkart, Lotus Electronics, Vijay Sales समेत प्रमुख अधिकृत रिटेल पार्टनर्स के जरिए भी प्री-ऑर्डर का विकल्प मिलेगा. ऑफलाइन खरीदारी करने वाले ग्राहक Apple Store और अधिकृत रिटेल स्टोर्स पर उपलब्धता चेक कर सकते हैं. वहीं कंपनी का फोल्डेबल iPhone Duo बाद में बिक्री के लिए आएगा, जिसकी प्री-बुकिंग 16 अक्टूबर से और बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी.
ऐसे करें iPhone 18 Pro की बुकिंग
प्री-ऑर्डर करने से पहले आपको अपना पसंदीदा मॉडल, कलर और स्टोरेज वेरिएंट तय करना होगा. इसके बाद Apple की वेबसाइट, Apple Store ऐप या किसी अधिकृत रिटेलर की वेबसाइट पर जाकर iPhone 18 Pro या iPhone 18 Pro Max चुनें. मॉडल सिलेक्ट करने के बाद कलर और स्टोरेज विकल्प चुनकर पेमेंट, EMI, कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर की जानकारी देखी जा सकती है. डिलीवरी डिटेल भरने के बाद संबंधित प्लेटफॉर्म की प्री-ऑर्डर प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
प्री-ऑर्डर के लिए करीब 5,000 रुपये देने की बात सामने आई है, हालांकि फिलहाल कंपनी की ओर से इस रकम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में खास कलर या स्टोरेज वेरिएंट लेने वाले ग्राहकों को बुकिंग विंडो खुलते ही तैयार रहना बेहतर होगा.
iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,64,900
iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये रखी गई है. इसका 512GB मॉडल 1,89,900 रुपये, 1TB मॉडल 2,39,900 रुपये और 2TB मॉडल 3,14,900 रुपये में आएगा. वहीं iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये है. इसके 512GB वेरिएंट की कीमत 2,04,900 रुपये, 1TB की 2,54,900 रुपये और 2TB मॉडल की कीमत 3,29,900 रुपये है.
iPhone 18 Pro में मिलेंगे ये स्टोरेज ऑप्शन
iPhone 18 Pro को 256GB, 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा. इसकी कीमत क्रमशः 1,64,900 रुपये, 1,89,900 रुपये, 2,39,900 रुपये और 3,14,900 रुपये है.
iPhone 18 Pro Max की कीमत भी हुई सामने
iPhone 18 Pro Max भी 256GB से लेकर 2TB तक के स्टोरेज विकल्प में उपलब्ध होगा. इसके 256GB मॉडल की कीमत 1,79,900 रुपये है, जबकि 512GB मॉडल 2,04,900 रुपये में मिलेगा. 1TB वेरिएंट की कीमत 2,54,900 रुपये और टॉप 2TB मॉडल की कीमत 3,29,900 रुपये है.
बैंक ऑफर और एक्सचेंज से घट सकती है कीमत
प्री-ऑर्डर के दौरान ग्राहकों को ब्लैक, सिल्वर, ग्लेशियर और नए बरगंडी कलर विकल्प मिलेंगे. अमेरिकन एक्सप्रेस, Axis Bank और ICICI Bank कार्ड पर इंस्टेंट कैशबैक का फायदा दिया जा रहा है. इसके साथ ही छह महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिलेगा. iPhone 18 Pro के लिए EMI 26,316 रुपये प्रति माह और iPhone 18 Pro Max के लिए 28,817 रुपये प्रति माह से शुरू होने की जानकारी दी गई है.
पुराना iPhone एक्सचेंज करने वाले ग्राहकों को भी फायदा मिल सकता है. iPhone 13 या उसके बाद के मॉडल को एक्सचेंज करने पर 21,000 रुपये से लेकर 81,500 रुपये तक का क्रेडिट मिलने की बात कही गई है. इससे नए iPhone की प्रभावी कीमत काफी कम हो सकती है.
फोल्डेबल iPhone Duo के लिए अक्टूबर तक इंतजार
Apple ने iPhone 18 Pro सीरीज के साथ अपना पहला फोल्डेबल iPhone Duo भी पेश किया है, लेकिन इसकी बुकिंग आज से शुरू नहीं होगी. भारत में iPhone Duo की प्री-बुकिंग 16 अक्टूबर की शाम 5:30 बजे से शुरू होगी और इसकी बिक्री 23 अक्टूबर से होगी. इसकी शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये बताई गई है. यानी Pro सीरीज के ग्राहक इसी महीने नया iPhone खरीद सकेंगे, जबकि फोल्डेबल iPhone के लिए अक्टूबर तक इंतजार करना होगा.
ये भी पढ़ें- Apple का Foldable iPhone Duo भारत में महंगा क्यों? GST से Import Duty तक... समझें पूरा हिसाब