सावधान! Google Chrome यूजर्स के लिए बड़ी चेतावनी, साइबर अटैक्स से बचने के लिए तुरंत करें ये काम

भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने Google Chrome और Mozilla Firefox ब्राउजर यूजर्स को एक अहम सुरक्षा चेतावनी जारी की है. एजेंसी ने बताया है कि इन दोनों लोकप्रिय ब्राउजरों के पुराने वर्जन्स में गंभीर सुरक्षा खामियां पाई गई हैं, जो हैकर्स को आपके संवेदनशील डेटा तक पहुंच प्रदान कर सकती हैं.

Indian Govt Issues High-Risk Security Alert for Chrome & Firefox Users Update Now
Image Source: Freepik

नई दिल्ली: भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने Google Chrome और Mozilla Firefox ब्राउजर यूजर्स को एक अहम सुरक्षा चेतावनी जारी की है. एजेंसी ने बताया है कि इन दोनों लोकप्रिय ब्राउजरों के पुराने वर्जन्स में गंभीर सुरक्षा खामियां पाई गई हैं, जो हैकर्स को आपके संवेदनशील डेटा तक पहुंच प्रदान कर सकती हैं. इसलिए सभी यूजर्स को सलाह दी गई है कि वे जल्द से जल्द अपने ब्राउजर को अपडेट करें ताकि साइबर हमलों से बचा जा सके.

Chrome ब्राउजर में मिली खतरनाक कमजोरियां

CERT-In की रिपोर्ट के मुताबिक, Google Chrome के पुराने वर्जन जो Linux पर 141.0.7390.54 से नीचे और Windows तथा macOS पर 141.0.7390.54/55 से नीचे हैं, उनमें कई गंभीर सुरक्षा बग पाए गए हैं. इनमें WebGPU और Video में heap buffer overflow, Storage और Tab में डेटा लीक जैसी खामियां शामिल हैं. इन कमजोरियों का फायदा उठाकर कोई भी दूर से हमलावर आपके सिस्टम में मैलिशियस कोड चला सकता है और निजी डेटा चोरी कर सकता है.

Firefox यूजर्स के लिए भी खतरा

Mozilla Firefox के पुराने वर्जन (143.0.3 से नीचे और iOS पर 143.1 से नीचे) में भी कई सुरक्षा दोष पाए गए हैं. इनमें cookie storage का सही आइसोलेशन न होना, Graphics Canvas2D में integer overflow, और JavaScript Engine में JIT miscompilation जैसी समस्याएं शामिल हैं. इन खामियों के जरिये हैकर्स आपके ब्राउजर को नियंत्रित कर सकते हैं और संवेदनशील जानकारी चुरा सकते हैं.

CERT-In की सख्त सलाह

CERT-In ने इन सुरक्षा खामियों को हाई-रिस्क कैटेगरी में रखा है और सभी यूजर्स को तुरंत Google Chrome और Mozilla Firefox के नवीनतम वर्जन डाउनलोड कर इंस्टॉल करने की सलाह दी है. दोनों कंपनियों ने ही इन खामियों को दूर करने के लिए सिक्योरिटी पैच जारी कर दिए हैं. यूजर्स CERT-In की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डिटेल्ड जानकारी और पैच लिंक भी देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Samsung ला रहा है ट्रिपल स्क्रीन वाला Galaxy Z TriFold फोन, इस दिन होगा लॉन्च, मिलेंगे धांसू फीचर