Samsung Galaxy Z TriFold: मोबाइल टेक्नोलॉजी में एक और बड़ा कदम उठाते हुए सैमसंग अब अपने पहले ट्राई-फोल्ड फोन की तैयारी कर रहा है. जिस तरह फोल्डेबल और फ्लिप फोन ने मार्केट में हलचल मचाई थी, उसी तरह अब ट्राई-फोल्ड डिवाइस को लेकर भी चर्चाएं तेज़ हो गई हैं. लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, सैमसंग अपने इस इनोवेटिव डिवाइस को Galaxy Z TriFold नाम से लॉन्च कर सकता है, और इसकी पहली झलक हमें 31 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच चीन के ग्योंगजू शहर में होने वाली APEC समिट में देखने को मिल सकती है.
डिजाइन और डिस्प्ले
Galaxy Z TriFold की सबसे बड़ी खासियत इसका ड्यूल हिंज डिजाइन होगा, जो इसे तीन हिस्सों में फोल्ड करने की सुविधा देगा. इस फोन में अंदर की ओर फोल्ड होने वाली स्क्रीन दी जा सकती है, जिससे इसकी स्क्रीन को गिरने पर नुकसान पहुंचने की संभावना बेहद कम हो जाएगी. जब डिवाइस पूरी तरह खुला होगा, तो यह एक 10-इंच की बड़ी Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले के साथ टैबलेट की तरह नजर आएगा. वहीं, फोल्ड करने पर इसका अनुभव एक स्मार्टफोन जैसा होगा.
दमदार परफॉर्मेंस और स्टोरेज ऑप्शन
Galaxy Z TriFold को कंपनी अपने लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस कर सकती है, जिसे 16GB RAM और 256GB से लेकर 1TB तक के स्टोरेज वेरिएंट के साथ उतारा जाएगा. सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह डिवाइस Android 16 पर बेस्ड One UI 8.0 इंटरफेस पर रन करेगा, जो यूज़र्स को स्मूद और मॉडर्न एक्सपीरियंस देगा.
प्रो-लेवल कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह फोन किसी सरप्राइज़ से कम नहीं होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 50MP का टेलीफोटो कैमरा देखने को मिल सकता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इस फोन में दो 10MP कैमरे दिए जाने की उम्मीद है, जिससे मल्टी-एंगल फोल्डिंग पोजिशन में भी आसानी से फ्रंट कैमरा एक्सेस किया जा सकेगा.
बैटरी और वज़न
हालांकि बैटरी को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि सैमसंग इसे एक अच्छी बैकअप देने वाली बैटरी से लैस करेगा. डिवाइस का वजन लगभग 300 ग्राम के आसपास हो सकता है, जो एक ट्राई-फोल्ड डिवाइस के लिहाज से संतुलित माना जा सकता है.
Huawei की चुनौती और सैमसंग की रणनीति
गौरतलब है कि सैमसंग से पहले Huawei ने दुनिया का पहला ट्राई-फोल्ड फोन लॉन्च किया था, जिसका दूसरा वर्जन भी अब आ चुका है. हालांकि Huawei का फोन सिर्फ चीन तक ही सीमित रहा है. वहीं सैमसंग अपने इस डिवाइस को न सिर्फ एशियाई मार्केट बल्कि अमेरिका जैसे देशों में भी लॉन्च करने की तैयारी में है, जिससे यह ग्लोबल यूज़र्स के लिए एक नया विकल्प बन सकता है.
ये भी पढ़ें: सबका 'बाप' है Zoho का Arattai! WhatsApp और Telegram को दे रहा टक्कर, ऐप में मिल रहा ये शानदार फीचर