IND vs WI 3rd ODI Playing 11: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार, 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ के PCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया पहले दो मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी है और अब उसकी नजर क्लीन स्वीप पर है. वहीं वेस्टइंडीज की कोशिश आखिरी मुकाबला जीतकर सीरीज का अंत जीत के साथ करने की होगी.
टीम इंडिया में हो सकते हैं बदलाव
सीरीज पर कब्जा जमाने के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट तीसरे वनडे में कुछ खिलाड़ियों को आजमाने पर विचार कर सकता है. तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा हैमस्ट्रिंग चोट के कारण मुकाबले से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया गया है. मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलने की संभावना है. हालांकि, अंतिम फैसला टीम मैनेजमेंट ही करेगा.
गिल और रोहित की जोड़ी पर रहेंगी नजरें
भारतीय बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा चर्चा शुभमन गिल और रोहित शर्मा की शानदार फॉर्म की है. गिल ने शुरुआती दो मैचों में कुल 333 रन बनाए हैं, जिसमें दूसरे वनडे में खेली गई नाबाद 223 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी भी शामिल है. रोहित ने भी दूसरे मुकाबले में शतक जड़ा. विराट कोहली ने पहले वनडे में 139 रन की नाबाद पारी खेली थी, जबकि सीरीज में अब तक गिल और कोहली भारत के प्रमुख रन स्कोरर रहे हैं.
भारत की नजर क्लीन स्वीप पर
भारत ने दोनों मुकाबले 8 विकेट से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. ऐसे में तीसरे वनडे में टीम के पास क्लीन स्वीप पूरा करने का मौका है. वहीं वेस्टइंडीज के सामने सीरीज में खाता खोलने की चुनौती होगी. मुकाबला 3 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से शुरू होगा और इसका आयोजन न्यू चंडीगढ़ में किया जाएगा.
भारत की संभावित प्लेइंग 11
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़.
भारतीय टीम
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जड़ेजा, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, अंशुल कंबोज.
ये भी पढ़ें: 44 साल का इंतजार खत्म! चीन को हराकर भारत की बेटियों ने जीता गोल्ड, LA 2028 का टिकट भी पक्का