14 नवंबर से शुरू होगी भारत-साउथ अफ्रीका सीरीज, कब और कहां खेले जाएंगे मैच? नोट कर लें पूरा शेड्यूल

IND vs SA Series: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक रोमांचक क्रिकेट सीरीज का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दोनों टीमें एक-दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार हैं.

India vs South Africa Series Schedule know timings and live streaming details
Image Source: Social Media

IND vs SA Series: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक रोमांचक क्रिकेट सीरीज का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दोनों टीमें एक-दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार हैं. यह सीरीज दो टेस्ट मैचों, तीन वनडे और पांच टी20 मैचों पर आधारित है, और यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है. दोनों टीमें इस समय WTC अंक तालिका में शीर्ष चार में हैं, जिससे इस सीरीज का महत्व और भी बढ़ जाता है. आइए इस ऐतिहासिक सीरीज का पूरा शेड्यूल और लाइव प्रसारण के बारे में जानते हैं.

भारत-साउथ अफ्रीका सीरीज

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली इस लंबी सीरीज में कुल 10 मैच खेले जाएंगे, जिसमें 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मुकाबले शामिल होंगे. पहला टेस्ट मैच 14 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा, और दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी के बरसापाड़ा क्रिकेट स्टेडियम में होगा. गुवाहाटी में यह पहला टेस्ट मैच होगा, जिससे यहां के क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह एक खास मौका होगा. इस टेस्ट सीरीज का एक और दिलचस्प पहलू है. यह गांधी-मंडेला ट्रॉफी के तहत खेली जाएगी, और इसके लिए एक विशेष सिक्का जारी किया गया है, जिस पर महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला का चित्र अंकित है. इस सिक्के से दोनों टेस्ट मैचों में टॉस किया जाएगा.

वनडे सीरीज: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अहम पड़ाव

टेस्ट सीरीज के बाद तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ये वनडे मुकाबले 30 नवंबर से शुरू होंगे.

  • पहला वनडे 30 नवंबर को रांची में
  • दूसरा वनडे 3 दिसंबर को रायपुर में
  • तीसरा वनडे 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में होगा

टी20 सीरीज: 2026 वर्ल्ड कप की तैयारी

इसके बाद दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आयोजन होगा, जो 9 दिसंबर से शुरू होगी. यह सीरीज दोनों टीमों के लिए 2026 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होगी.

  • पहला टी20 9 दिसंबर को कटक में
  • दूसरा टी20 11 दिसंबर को चंडीगढ़ में
  • तीसरा टी20 14 दिसंबर को धर्मशाला में
  • चौथा टी20 17 दिसंबर को लखनऊ में
  • पांचवां टी20 19 दिसंबर को अहमदाबाद में होगा

मैच टाइमिंग और लाइव प्रसारण डिटेल्स

  • टेस्ट मैच: सुबह 9 बजे टॉस, खेल का आगाज 9:30 बजे से.
  • वनडे: दोपहर 1:30 बजे टॉस, मैच 2 बजे से शुरू.
  • टी20: शाम 7 बजे टॉस, मैच 7:10 बजे से शुरू.

इस पूरी सीरीज का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, और इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो-हॉटस्टार ऐप पर देखी जा सकेगी.

भारत और साउथ अफ्रीका की इस सीरीज की अहमियत

यह सीरीज केवल एक क्रिकेट मुकाबला नहीं है, बल्कि दोनों देशों की प्रतिष्ठा, रणनीति और टेस्ट क्रिकेट के असली जोश की जंग होगी. जहां एक तरफ भारत अपने घर में दक्षिण अफ्रीका को चुनौती देगा, वहीं दूसरी ओर साउथ अफ्रीका की टीम भारत में जीत हासिल करने के लिए बेताब रहेगी.

ये भी पढ़ें: CM नायब सैनी ने शेफाली वर्मा को दिया 1.50 करोड़ का इनाम, हरियाणा महिला आयोग ने बनाया ब्रांड एंबेसडर