प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे में विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के दौरान अर्बन चैलेंज फंड, गरीबी उन्मूलन, किसानों के कल्याण और विकसित भारत के विजन पर अपनी बात रखी. पीएम मोदी ने बताया कि केंद्र सरकार अर्बन चैलेंज फंड के लिए ₹1 लाख करोड़ की मदद दे रही है, जिसके जरिए देश के शहरों में बड़े पैमाने पर निवेश जुटाने का लक्ष्य है.