Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में जारी 2026 एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है. खबर लिखे जाने तक भारत की झोली में कुल 19 मेडल आ चुके हैं, जिनमें 2 गोल्ड, 8 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. कई स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ियों ने पदक पक्का कर लिया है, जिससे आने वाले दिनों में भारत के मेडल टैली में और इजाफा होने की उम्मीद है. पुरुष और महिला कबड्डी में भी भारत की नजर गोल्ड पर है. दोनों ही टीमों ने पिछले एशियन गेम्स में खिताब जीता था और इस बार भी खिताब बचाने की कोशिश में हैं.
शूटिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन
शूटिंग भारत के लिए अब तक बेहद सफल खेलों में शामिल रहा है. भारतीय निशानेबाजों ने इस इवेंट में कुल 10 मेडल अपने नाम किए हैं, जिनमें 1 गोल्ड, 5 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. हालांकि, स्टार शूटर मनु भाकर इस बार पदक हासिल नहीं कर सकीं, जबकि उनसे मेडल की उम्मीद की जा रही थी. पिछले एशियन गेम्स में भारत ने रिकॉर्ड 106 मेडल जीते थे और इस बार भी भारतीय दल की कोशिश उस आंकड़े को पीछे छोड़ने की है.
अब तक इन खिलाड़ियों ने जीते मेडल
भारतीय महिला क्रिकेट टीम- गोल्ड
सुरुचि इंदर सिंह और कमलजीत- शूटिंग- गोल्ड
एलावेनिल वलारिवन शूटिंग महिला 10 मीटर एयर राइफल सिल्वर
एलावेनिल वलारिवन, सोनम मास्कर, विदरसा विनोदशूटिंगमहिला 10 मीटर एयर राइफल टीम सिल्वर
रुद्राक्ष पाटिल, पार्थ माने, हिमांशु ढिल्लन शूटिंग पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम सिल्वर
हिमांशु ढिल्लन शूटिंग पुरुष 10 मीटर एयर राइफल सिल्वर
मीराबाई चानू वेट लिफ्टिंग महिला 49 किग्रास सिल्वर
नाओरेम रोशिबिना देवीवुशु महिला 60 किग्रा सांडा सिल्वर
रुद्राक्ष पाटिल शूटिंगपुरुष 10 मीटर एयर राइफल ब्रॉन्ज
परिनाज धालीवाल, राइजा ढिल्लों, महेश्वरी चौहानशूटिंगस्कीट / शॉटगन टीम ब्रॉन्ज
अनंतजीत सिंह नरुका, भवतेग सिंह गिल, मैराज अहमद खानशूटिंगपुरुष स्कीट टीम ब्रॉन्ज
जय मीणा सॉफ्ट टेनिस पुरुष सिंगल्स ब्रॉन्ज
भारतीय बैडमिंटन पुरुष टीमबैडमिंटनपुरुष टीम स्पर्धा ब्रॉन्ज
सतनाम सिंह और सलमान खान रोइंग पुरुष डबल्स स्कल ब्रॉन्ज
सीमा एथलेटिक्स वूमेंस 10,000 मीटर
रोशिबिना देवी वुशु वूमेंस 60किग्रा सांडा
सुचिका तारियाल मिक्स्ड मार्शल आर्ट वूमेंस ट्रेडिशन -60किग्रा
कमलजीत, सुरुचि सिंह शूटिंग मिक्स्ड टीम 10 मीटर एयर पिस्टल गोल्ड
ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्राक्ष पाटिल, नीरज कुमार शूटिंग मेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम सिल्वर
ये भी पढ़ें: भारत की झोली में आया दूसरा गोल्ड, सुरुचि-इंदर की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल में साधा स्वर्णिम निशाना