India-EU Trade Deal : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने की FTA की तारीफ, देखिए क्या कहा?

India-EU Trade Deal Union Minister Piyush Goyal praised FTA

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस द्वारा भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर की गई आलोचना का जवाब दिया है. उन्होंने कांग्रेस नेता जयराम रमेश की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "अंगूर खट्टे हैं."

दरअसल, जयराम रमेश ने FTA को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की थी और इसे व्यापार घाटा, ऑटोमोबाइल सेक्टर, बौद्धिक संपदा अधिकार और कार्बन बार्डर एडजस्टमेंट मैकेनिज्म जैसे मुद्दों पर चुनौतीपूर्ण बताया था. केंद्रीय मंत्री ने इसे बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत किए जाने वाले तथ्यों के रूप में खारिज किया और कांग्रेस के रुख पर कटाक्ष किया.