IND vs ENG: अंडर 10 विश्व कप में टीम इंडिया को शानदार जीत मिली है. भारत ने फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से मात दी. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 411 रन बनाए. जिसके जवाब में इंग्लैंड टीम 40.1 ओवर में 311 रन ही बना पाई. इस मैच के हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे. उन्होंने 175 रनों की आतिशी पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. जिसका फायदा गेंदबाजों को मिला और इंग्लैंड टीम पर वो दवाब बनाने में कामयाब रहे. टीम इंडिया ने अंडर 19 विश्व कप छठी बार जीती है. इससे पहले 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में भी भारत ने ही जीत दर्ज की थी.
अंडर 19 विश्व कप में शानदार जीत के बाद टीम इंडिया को BCCI ने बधाई दी है. इसके अलावा देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भी टीम को जीत के लिए बधाई दी. उन्होंने एक्स पर लिखा, "हरारे, जिम्बाब्वे में ICC U19 विश्व कप ट्रॉफी जीतने पर भारत के युवा चैंपियंस को हार्दिक बधाई. यह वास्तव में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है क्योंकि भारत ने रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीता है. युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी को उनकी रिकॉर्ड तोड़ पारी के लिए विशेष सराहना. मैं देश के लिए इस गौरवपूर्ण क्षण पर कैप्टन आयुष म्हात्रे और पूरी टीम को शुभकामनाएं देता हूं."
Heartiest congratulations to India’s Young Champions on lifting the ICC U19 World Cup trophy in Harare, Zimbabwe.
— Vice-President of India (@VPIndia) February 6, 2026
A truly historic achievement as India clinches the title for a record sixth time. Special appreciation to young star Vaibhav Sooryavanshi for his record breaking… pic.twitter.com/dpyL30Tpfv
भारत की शानदार बल्लेबाजी
टीम इंडिया ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. एरोन जॉर्ज महज 9 रन बनाकर ही सस्ते में पवेलियन लौट गए. इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे ने शानदार खेला. जहाां वैभव ने 80 गेंदों में 175 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और 15 छक्के शामिल थे. इसके अलावा कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी 53 रन की पारी खेली. इनके अलावा अभिज्ञान ने 31 गेंदों में 40 रन की पारी खेली, वहीं कनिष्क ने भी 20 रन की पारी खेली. कुल मिलाकर इंग्लैंड के गेंदबाजों के पास रन लुटाने के अलावा कोई और ऑप्शन नहीं बचा था. इंग्लैंड के जेम्स मींटो ने 8 ओवर में 63 रन देकर तीन विकेट हासिल किए.
'वैभवशाली' विजय!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 6, 2026
#U19WorldCup जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के सभी युवा साथियों का हार्दिक अभिनंदन।
देश वासियों को इस विराट विजय की ढेरों बधाई।
जय हिंद 🇮🇳
रक्षा मंत्री ने टीम को दी बधाई
टीम इंडिया की जीत के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, "छठी बार ICC पुरुष U19 विश्व कप जीतने पर भारत की U19 क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई. यह एक शानदार उपलब्धि है, जो उनके शानदार कौशल सेट और पूर्ण समर्पण का प्रमाण है. यह जीत यंग इंडिया के असाधारण धैर्य और दृढ़ संकल्प की पहचान है. इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए पूरी टीम को एक बार फिर से बधाई."
इनके अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी टीम इंडिया को बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'वैभवशाली' विजय! #U19WorldCup जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के सभी युवा साथियों का हार्दिक अभिनंदन. देश वासियों को इस विराट विजय की ढेरों बधाई. जय हिंद."