IND vs ENG Vaibhav Sooryavanshi: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 1 जुलाई को डरहम में खेला जाएगा. मैच से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम चयन और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के संभावित डेब्यू को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी.
वैभव के डेब्यू पर क्या बोले अय्यर?
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब श्रेयस अय्यर से पूछा गया कि क्या 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पहले मैच में डेब्यू करेंगे, तो उन्होंने प्लेइंग इलेवन का खुलासा करने से इनकार कर दिया. अय्यर ने कहा कि टीम की रणनीति सार्वजनिक नहीं की जा सकती क्योंकि इससे विपक्षी टीम को फायदा मिल सकता है.
उन्होंने कहा, "हमारे हाथ बंधे हुए हैं. यह टीम का आंतरिक मामला है और हम पहले से अपनी प्लेइंग इलेवन नहीं बता सकते. वैभव बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और जब भी उन्हें मौका मिलेगा, वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे."
Shreyas Iyer arguments for not giving debut to Vaibhav:
— Gangadhar (@gangadhar_11) June 30, 2026
- Everyone has performed, not only Vaibhav
- Imp to give confidence to senior players
- WC winners are more experienced in T20i
Unreal politics against a kid by senior players and Gambhir 💔
pic.twitter.com/SYIMBzwjve
सभी खिलाड़ियों पर जताया भरोसा
श्रेयस अय्यर ने कहा कि टीम में मौजूद हर खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से जगह बनाई है. उनके मुताबिक किसी एक खिलाड़ी की वजह से नहीं, बल्कि पूरी टीम के सामूहिक प्रयास से भारत ने टी20 विश्व कप का खिताब जीता था.
उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि टीम का हर खिलाड़ी खुद को सुरक्षित महसूस करे. ऐसा माहौल बनाया जा रहा है जहां किसी को अपनी जगह को लेकर असुरक्षा महसूस न हो. सभी खिलाड़ियों को पता है कि उन्हें टी20 क्रिकेट में किस तरह खेलना है."
दोनों टीमों की स्क्वॉड
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी.
इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जोश टंग और ल्यूक वुड.
ये भी पढ़ें- भारतीय सेना में शामिल होगी 'बाज बटालियन', चीन-पाक सीमा पर होगी 24 घंटे निगरानी, ड्रोन वॉर की तैयारी पूरी