उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस समय जापान दौरे पर हैं. हाल ही में वह फलों के लिए प्रसिद्ध यामानाशी शहर की ओर जा रहे थे. रास्ते में उनकी मुलाकात भारतीय मूल के लोगों से हुई, जिनमें कुछ छोटे बच्चे भी शामिल थे. इसी दौरान सीएम योगी की नजर एक बच्चे पर पड़ी. शुरुआत में बच्चा थोड़ा झिझक रहा था और आगे आने में संकोच कर रहा था.
तभी साथ खड़ी महिला ने उसे नमस्ते करने का इशारा किया. इसके बाद बच्चे ने आगे बढ़कर योगी आदित्यनाथ को प्रणाम किया. सीएम ने प्यार से बच्चे को दुलारा और उसे एक छोटा सा उपहार भी दिया. इसके बाद जो हुआ, उसने वहां मौजूद सभी लोगों को हैरान कर दिया. बच्चे ने तुरंत झुककर साष्टांग प्रणाम कर दिया.