इस देश के खिलाफ ICC ने अपनाया सख्त रुख, अब नहीं खेल पाएगा क्रिकेट, जानें क्यों लगा बैन

ICC Ban Canada Cricket Team: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने कनाडा क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. यह फैसला 31 मई को अहमदाबाद में हुई आईसीसी बोर्ड बैठक में लिया गया.

ICC adopts strict stance against Canada will not be able to play cricket now know what is the ban
Image Source: Social Media

ICC Ban Canada Cricket Team: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने कनाडा क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. यह फैसला 31 मई को अहमदाबाद में हुई आईसीसी बोर्ड बैठक में लिया गया.

आईसीसी के मुताबिक, कनाडा क्रिकेट बोर्ड अपने सदस्य के तौर पर जरूरी जिम्मेदारियों और नियमों का सही तरीके से पालन नहीं कर रहा था. इसी वजह से यह कदम उठाया गया है.

खिलाड़ियों को नहीं होगी परेशानी

आईसीसी ने साफ किया है कि इस फैसले का असर कनाडा के खिलाड़ियों पर नहीं पड़ेगा. खिलाड़ी पहले की तरह ICC के टूर्नामेंट और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते रहेंगे.

साथ ही खिलाड़ियों को मिलने वाली वित्तीय सहायता भी जारी रहेगी. इसके लिए आईसीसी एक विशेष व्यवस्था के तहत फंड उपलब्ध कराएगा, ताकि खिलाड़ियों को किसी तरह की दिक्कत न हो.

बहाली के लिए पूरी करनी होंगी शर्तें

कनाडा क्रिकेट बोर्ड की वापसी के लिए आईसीसी ने कुछ शर्तें तय की हैं. बोर्ड को अपनी प्रशासनिक कमियों को दूर करना होगा और बेहतर व्यवस्था लागू करनी होगी. आईसीसी इस प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए एक निगरानी समिति भी बनाएगी, जो समय-समय पर प्रगति की समीक्षा करेगी.

टेस्ट क्रिकेट में हो सकता है नया बदलाव

अहमदाबाद में हुई बैठक में कई अन्य अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई. टेस्ट मैचों में खराब रोशनी के कारण अक्सर खेल समय से पहले रोकना पड़ता है. इस समस्या को देखते हुए आईसीसी ने दोनों टीमों की सहमति होने पर गुलाबी गेंद के इस्तेमाल की सिफारिश को मंजूरी दी है. आने वाले समय में कम रोशनी की स्थिति में टेस्ट मैचों में गुलाबी गेंद का इस्तेमाल देखा जा सकता है.

टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर पर भी चर्चा

बैठक में पुरुष टी20 विश्व कप के लिए एक वैश्विक क्वालीफायर टूर्नामेंट आयोजित करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई. हालांकि इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है.

फ्रेंचाइजी क्रिकेट को लेकर बढ़ी चिंता

आईसीसी ने दुनियाभर में तेजी से बढ़ रही फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीगों को लेकर भी चिंता जताई है. बोर्ड का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और फ्रेंचाइजी लीगों के कार्यक्रमों के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी है. इसके लिए आईसीसी एक विशेष समिति बनाएगा, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर और फ्रेंचाइजी क्रिकेट के बीच बेहतर तालमेल बनाने के सुझाव देगी.

ये भी पढ़ें- दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी स्वीकार नहीं... बिजनौर में सूर्या चौहान हत्याकांड पर बोले सीएम योगी