How to Link PAN card Aadhaar online: आज की तारीख में पैन कार्ड एक महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज़ है, जिसका इस्तेमाल आयकर रिटर्न दाखिल करने से लेकर विभिन्न वित्तीय कार्यों में होता है. लेकिन अब भारत सरकार ने एक अहम नियम लागू किया है, जिसके तहत 1 जनवरी 2026 से पैन कार्ड का इस्तेमाल तब तक नहीं किया जा सकेगा जब तक कि वह आधार कार्ड से लिंक न हो. ऐसे में यदि आपने अब तक अपने पैन को आधार से लिंक नहीं किया है, तो 31 दिसंबर 2025 तक इसे लिंक करना अत्यंत आवश्यक है. आइए जानते हैं कि कैसे आप अपना आधार और पैन कार्ड ऑनलाइन लिंक कर सकते हैं और कैसे आप यह चेक कर सकते हैं कि आपका पैन और आधार पहले ही लिंक है या नहीं.
आधार और पैन कार्ड कैसे ऑनलाइन लिंक करें?
अगर आपने अब तक अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है, तो घबराने की कोई बात नहीं. इस काम को आप आसानी से ऑनलाइन कर सकते हैं.
कैसे चेक करें कि आपका पैन कार्ड आधार से लिंक है या नहीं?
SMS से आधार-पैन लिंक स्टेटस चेक करें
अगर आप ऑनलाइन चेक नहीं करना चाहते तो आप एसएमएस के जरिए भी आधार और पैन कार्ड के लिंक स्टेटस को जान सकते हैं. यह प्रक्रिया भी बहुत सरल है.
1. एसएमएस भेजें
आपको एक एसएमएस लिखना होगा:
2. इस नंबर पर एसएमएस भेजें
इस एसएमएस को 567678 या 56161 पर भेजें. इसके कुछ समय बाद आपको एक रिप्लाई मिलेगा, जिसमें बताया जाएगा कि आपका पैन और आधार लिंक है या नहीं.
इन बातों का रखें ध्यान
आधार-पैन लिंकिंग के दौरान यह सुनिश्चित करें कि आपके पास वह मोबाइल नंबर हो जो आपके आधार से रजिस्टर हो. इसके बिना प्रक्रिया में कोई परेशानी आ सकती है. पैन और आधार को लिंक करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2025 है. इसके बाद, यदि आपने लिंकिंग नहीं की, तो आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा और आप उसे 1 जनवरी 2026 से उपयोग नहीं कर पाएंगे.
ये भी पढ़ें: 2030 तक स्मार्टफोन का चलन हो जाएगा खत्म, एलन मस्क ने इसके पीछे क्या बताई वजह?