Haryana Diary: मानसून के मौसम में जल संरक्षण को लेकर हरियाणा सरकार ने 'कैच द रेन' अभियान को नई गति दी है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों से बारिश की हर बूंद को सहेजने की अपील करते हुए इसे भविष्य की जल सुरक्षा से जोड़ा है. सरकार का लक्ष्य वर्षा जल संचयन को जन आंदोलन बनाकर भूजल स्तर में सुधार करना और आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी का स्थायी भंडार तैयार करना है.
इस वीडियो में जानिए कैसे अमृत सरोवर, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, वॉटर रिचार्ज बोर, तालाबों का पुनर्जीवन और चेक डैम निर्माण जैसे प्रयास हरियाणा में जल संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव ला रहे हैं. साथ ही जानिए विशेषज्ञ क्यों मानते हैं कि बारिश के पानी को सहेजना आज समय की सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है और यह अभियान किसानों, गांवों और शहरों के लिए किस तरह फायदेमंद साबित हो रहा है.
ये भी पढ़ें- JP Nadda: 'सोनम वांगचुक से हुई बातचीत...', जेपी नड्डा का बड़ा बयान, बोले- जांच में सच सामने आ जाएगा