Harshit Rana Injury: भारत के क्रिकेटप्रेमियों के लिए टी20 विश्व कप शुरू होने से पहले एक बुरी खबर सामने आई. युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को वॉर्म-अप मैच के दौरान जो चोट लगी थी, उससे वो अभी तक उबर नहीं पाए हैं. अब उन्हें टी20 स्क्वाड से बाहर होना पड़ा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें टी20 विश्व कप टीम से बाहर कर दिया गया है, जिससे वर्ल्ड कप में खेलने का उनका सपना अधूरा रह गया.
फॉर्म में चल रहे हर्षित राणा का टीम से बाहर होना काफी चिंताजनक है. लेकिन अब इनकी रिप्लेसमेंट भी सामने आ गई है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उनकी जगह तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है. अगर ऐसा होता है तो सिराज की लगभग डेढ़ साल बाद टीम इंडिया में वापसी होगी.
लंबे समय बाद सिराज की वापसी
अगर मोहम्मद सिराज की टी20 विश्व कप की टीम में एंट्री होती है तो ये उनके करियर के लिए बड़ा बुस्ट होगा. वो लगभग डेढ़ साल बाद टी20 के भारतीय स्क्वॉड मे शामिल होंगे. सिराज वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में लगातार एक अहम हिस्सा बने रहे हैं. उन्होंने प्रर्शन करके भी दिखाया है. लेकिन टी20 में उन्हें जगह नहीं मिल पा रही थी.
गौरतलब है कि सिराज ने करियर में मात्र 16 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 14 विकेट झटके हैं. सिराज ने अंतिम टी20 मैच जुलाई 2024 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था. हालांकि, BCCI ने अभी हर्षित राणा के बाहर होने और सिराज की टीम एंट्री पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.
वॉर्म-अप मैच के दौरान लगी थी राणा को चोट
गौरतलब है कि हर्षित राणा को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलने के दौरान घुटने में चोट लगी थी. इस चोट के बावजूद भी राणा ने गेंदबाजी करने की कोशिश की, लेकिन वो एक ओवर ही बॉल फेक पाए. घुटने में दर्द से वो इतने परेशान हो गए कि उन्हें मैदान से वापस जाना पड़ा. चिंता की बात ये भी है कि उन्हें चोट ऐसे समय में लगी, जब ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर के खेलने पर सदेंह बना हुआ है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट उनके फिट होने का इंतजार कर रही है.
ये भी पढ़ें- भारत बन रहा डील मेकर! EU-अमेरिका के बाद अब इन 6 मुस्लिम देशों के साथ होगा FTA, जानें क्यों है अहम