Hardik Pandya, Mahieka Sharma : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों अपने खेल के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में हैं. एक्ट्रेस और मॉडल माहिका शर्मा के साथ उनके रिश्ते को लेकर काफी समय से चर्चाएं थीं, लेकिन अब दोनों बिना किसी झिझक के अपने प्यार को खुले तौर पर जाहिर करते नजर आ रहे हैं.
नए साल के मौके पर हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर कुछ खास पल साझा किए, जिनमें वह अपनी कथित गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में दिखाई दिए. इन तस्वीरों के सामने आते ही फैंस के बीच कपल को लेकर चर्चा और तेज हो गई.
इंस्टाग्राम पर दिखी हार्दिक–माहिका की बॉन्डिंग
हार्दिक पांड्या द्वारा शेयर की गई तस्वीरों और वीडियो में नए साल की खुशियां साफ झलकती हैं. शुरुआती तस्वीरों में कपल मैचिंग मैरून आउटफिट में नजर आ रहा है, जहां दोनों की केमिस्ट्री लोगों का ध्यान खींच रही है. ये तस्वीरें उनके हालिया क्रिसमस सेलिब्रेशन की बताई जा रही हैं.एक वीडियो में माहिका शर्मा को हाल ही में मिले एक अवॉर्ड को फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है, जबकि दूसरे वीडियो में वह दोस्तों के साथ शादी के फंक्शन में एंजॉय करती नजर आती हैं. कुछ तस्वीरों में हार्दिक और माहिका अपने पेट एनिमल्स के साथ भी दिखाई दिए, जिसने फैंस का दिल जीत लिया. पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने इस जोड़ी को “परफेक्ट कपल” और “बेस्ट जोड़ी” तक कह दिया.
2025 में रिश्ते को मिला था सार्वजनिक रूप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक पांड्या ने साल 2025 में माहिका शर्मा के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था. इसके बाद से दोनों को कई बार एक साथ देखा गया. हाल ही में एक इंटरव्यू में हार्दिक ने अपनी टी20 इंटरनेशनल जीत को भी माहिका को समर्पित किया था. उन्होंने माहिका को अपनी जिंदगी का मजबूत सहारा बताते हुए कहा था कि उनके जीवन में आने के बाद चीजें सकारात्मक दिशा में बदली हैं और उन्हें लगातार सफलता मिल रही है.
नताशा स्टैनकोविक से शादी और अलगाव
गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या की पहली शादी एक्ट्रेस और मॉडल नताशा स्टैनकोविक से हुई थी. दोनों ने मई 2020 में शादी की थी और फरवरी 2023 में हिंदू व ईसाई रीति-रिवाजों के अनुसार दोबारा विवाह किया था.हालांकि, जुलाई 2024 में इस जोड़े ने आपसी सहमति से अलग होने की जानकारी दी थी. इसके बावजूद हार्दिक और नताशा अपने बेटे अगस्त्य की को-पैरेंटिंग कर रहे हैं और उसकी परवरिश मिलकर कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: विराट कोहली जनवरी में फिर रचेंगे इतिहास? सचिन तेंदुलकर का एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का मौका