Hajipur Bridge Accident: बिहार के हाजीपुर में गुरुवार को निर्माणाधीन पुल पर बड़ा हादसा हो गया. लालगंज प्रखंड के जलालपुर इलाके में पुल का भारी लॉन्चर अचानक नीचे आ गिरा, जिसकी चपेट में कई मजदूर आ गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई. घटना में 7 मजदूरों के घायल होने की जानकारी सामने आई है, जिनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है.
#WATCH | Vaishali, Bihar | Portion of an under-construction bridge collapses in Jalalpur area; At least 6 people are injured in the incident pic.twitter.com/HWBKBkH7LW
— ANI (@ANI) September 10, 2026
अचानक गिरा पुल का भारी लॉन्चर
हादसा उस वक्त हुआ जब भारतमाला परियोजना के तहत NH-139W फोर लेन पर पुल का निर्माण कार्य चल रहा था. इसी दौरान पुल निर्माण में इस्तेमाल होने वाला भारी लॉन्चर अचानक गिर गया. इसके नीचे कई मजदूर दब गए और कुछ लोहे के स्ट्रक्चर में फंस गए. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने राहत-बचाव का काम शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.
मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई. राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. गंभीर रूप से घायल मजदूरों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. फिलहाल हादसा किस वजह से हुआ और निर्माण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक हुई थी या नहीं, इसकी जांच की जा रही है.
भारतमाला परियोजना के तहत चल रहा था काम
बताया जा रहा है कि यह निर्माण कार्य भारतमाला परियोजना के तहत NHAI के NH-139W फोर लेन पर कराया जा रहा है. पुल निर्माण के दौरान लॉन्चर गिरने से हुए इस हादसे ने निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. प्रशासन की ओर से घटना की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है.
ये भी पढ़ें- बिहार के संविदा डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, सम्राट सरकार ने बढ़ाया मानदेय, जानें कितनी हुई बढ़ोतरी