MP: देवरानी-जेठानी ने एक साथ पतियों को किया टाटा-बाय-बाय, बॉयफ्रेंड के साथ हुईं रफूचक्कर

ग्वालियर जिले के डबरा इलाके के खेरी मोहल्ले का यह मामला है, जहां दो परिवारों की महिलाएं 28 जून को अचानक गायब हो गईं. यह दोनों महिलाएं अपने घर के ही दो लड़कों के साथ प्रेम संबंधों में उलझी हुई थीं, और जब यह बात उनके पतियों को पता चली, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

Gwalior Unique Love Story devrani jethani ran away with boyfriends
प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo: Internet

Gwalior Unique Love Story: आजकल प्यार और रिश्तों में धोखा एक आम बात बन चुकी है, लेकिन जब बात शादी के रिश्ते की हो, तो यह और भी चौंकाने वाला हो जाता है. मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां देवरानी और जेठानी ने अपने पतियों को धोखा देकर अपने प्रेमियों के साथ घर से फरार हो गईं. इस घटना ने इलाके में खलबली मचा दी है, और अब पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है.

दोनों को एक साथ हुआ प्यार

ग्वालियर जिले के डबरा इलाके के खेरी मोहल्ले का यह मामला है, जहां दो परिवारों की महिलाएं 28 जून को अचानक गायब हो गईं. यह दोनों महिलाएं अपने घर के ही दो लड़कों के साथ प्रेम संबंधों में उलझी हुई थीं, और जब यह बात उनके पतियों को पता चली, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. संतोष नामक व्यक्ति ने बताया कि वह और उनका भाई मजदूरी करने के लिए घर से बाहर जाते थे और इसी दौरान दोनों महिलाओं का प्रेम प्रसंग शुरु हो गया.

बेटे ने खोला राज़, प्रेमी के साथ भागने की धमकी

संतोष के बेटे ने बताया कि वह अपनी मां और चाची को घर में दो युवकों के साथ देखता था, और जब उसने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई. धमकी के डर से वह चुप रहा और किसी को कुछ नहीं बताया. लेकिन जब दोनों महिलाएं घर से भाग गईं, तो बेटे ने यह जानकारी अपने पिता को दी. इसके बाद ही संतोष को समझ में आया कि दोनों महिलाओं ने अपने प्रेमियों के साथ फरार होने का प्लान बना लिया था.

प्रेम संबंधों का पर्दाफाश

संतोष का आरोप है कि उनके घर में आने वाले दो युवक, छोटू और अंश, ही उनकी पत्नी और चाची को लेकर भागे हैं. जब यह दोनों महिलाएं घर से भागी, तो उन्होंने नकदी और गहने भी साथ ले लिए थे. संतोष और भूपेंद्र ने यह भी बताया कि उनकी पत्नी और देवरानी दोनों ही अपने बच्चों को छोड़कर भागी हैं, जिससे घर में हाहाकार मच गया.

पुलिस कार्रवाई और जांच

दोनों भाईयों ने इस मामले की शिकायत डबरा सिटी थाने में 9 जुलाई को दर्ज कराई है. थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस महिलाओं के गायब होने के कारणों की जांच कर रही है. पुलिस ने यह भी कहा है कि दोनों महिलाओं को जल्दी ही ढूंढकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: एक दिन की मजदूरी में बन गया लखपति, मिली ये बेशकीमती चीज, कहा- अब ऐशो आराम का समय