हरिद्वार: सनातन धर्म की गौरवशाली गुरु-शिष्य परंपरा का एक ऐतिहासिक अध्याय उस समय साकार हुआ, जब आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज के पावन सान्निध्य में हजारों श्रद्धालुओं ने गुरु दीक्षा ग्रहण कर आध्यात्मिक जीवन का शुभारंभ किया. देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व उपस्थिति ने इस आयोजन को देश के सबसे बड़े गुरु दीक्षा महोत्सवों में शामिल कर दिया.
दीक्षा समारोह वैदिक मंत्रोच्चार, यज्ञ, गुरु वंदना और शिवभक्ति के दिव्य वातावरण में सम्पन्न हुआ. गुरु महाराज ने श्रद्धालुओं को सत्य, सेवा, साधना, संयम और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि गुरु दीक्षा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन को धर्म, संस्कार और आत्मबोध की दिशा देने वाला दिव्य संस्कार है.
भव्य आयोजन में श्रद्धालुओं का उत्साह, अनुशासन और गुरु के प्रति अटूट श्रद्धा देखते ही बन रही थी. पूरा परिसर "हर-हर महादेव" और "जय गुरुदेव" के उद्घोष से गुंजायमान रहा. अनेक श्रद्धालुओं ने इसे अपने जीवन का सबसे पावन और अविस्मरणीय क्षण बताया.
हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज के सान्निध्य में भव्य गुरु दीक्षा महोत्सव का आयोजन हुआ #Haridwar #GuruDikshaMahotsav #SanatanDharma #Bharat24Digital@JiKailashanand @pushkardhami @ukcmo pic.twitter.com/rhY8WIkCvx
— Bharat 24- UP/UK (@Bharat24Up) July 29, 2026
आध्यात्मिक जगत के जानकारों का मानना है कि वर्तमान समय में इतने विशाल स्तर पर आयोजित गुरु दीक्षा समारोह सनातन परंपरा की जीवंतता और समाज में आध्यात्मिक जागरण का सशक्त प्रमाण हैं. यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों को भारतीय संस्कृति, गुरु-शिष्य परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें- PM मोदी के खिलाफ कथित अभद्र पोस्ट पर दिल्ली पुलिस सख्त, X को भेजा नोटिस, मांगी अकाउंट की पूरी जानकारी