Breaking News: अमेरिका के बाद कनाडा में भी गोल्डी बराड़ पर शिकंजा, घोषित हुआ बड़ा इनाम! | Latest

Breaking News: अमेरिका के बाद कनाडा ने भी गोल्डी बराड़ पर कसा शिकंजा, 2.5 लाख कनाडाई डॉलर का इनाम घोषित, 25 मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में पहले नंबर पर नाम, सिद्धू मूसेवाला और सुखा दूनेके हत्याकांड से जुड़ा है नाम.

Bharat 24

Breaking News: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. अमेरिका के बाद अब कनाडा में भी गोल्डी बराड़ पर बड़ा इनाम घोषित किया गया है. कनाडा सरकार ने उस पर 2.5 लाख कनाडाई डॉलर का इनाम रखा है. इसके साथ ही उसे कनाडा के 25 मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में पहले नंबर पर रखा गया है. कनाडाई एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा की एजेंसियों ने गोल्डी बराड़ को अपनी मोस्ट वांटेड सूची में शामिल करते हुए उसके बारे में जानकारी देने वालों के लिए इनाम की घोषणा की है. गोल्डी बराड़ भारत में भी कई आपराधिक मामलों में वांटेड है. उस पर जबरन वसूली और हत्या जैसी वारदातों में शामिल होने के आरोप हैं. गोल्डी बराड़ का नाम पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में भी सामने आया था. इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने के बाद वह लगातार जांच एजेंसियों के निशाने पर रहा है. गोल्डी बराड़ को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ माना जाता है और उस पर भारत में कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं.

ये भी पढ़ें- Breaking News: कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! 81 सचिवों की नई लिस्ट जारी, 25 पुराने चेहरे बाहर