भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. सीरीज जीत के बाद जब हेड कोच गौतम गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे, तो सभी को उनका शांत और संयमित अंदाज देखने की उम्मीद थी. लेकिन इस बार गंभीर का गुस्सा सातवें आसमान पर था. वजह थी दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल का एक सोशल मीडिया पोस्ट, जिसने गंभीर को इतना चिढ़ाया कि उन्होंने खुलकर तंज कसा और साफ-साफ हिदायत दे डाली कि “अपने डोमेन में रहें”.
दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था. इसी हार के तुरंत बाद पार्थ जिंदल ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखा था. उन्होंने लिखा था. करीब भी नहीं, घर पर बहुत बुरी हार हुई. याद नहीं कि आखिरी बार हमारी टीम घर पर इतनी कमजोर कब दिखी थी! ऐसा तब होता है जब रेड बॉल स्पेशलिस्ट को नहीं चुना जाता. यह टीम रेड बॉल फॉर्मेट में हमारे पास मौजूद गहरी ताकत को बिल्कुल भी नहीं दिखाती. अब समय आ गया है कि भारत टेस्ट क्रिकेट के लिए एक स्पेशलिस्ट रेड बॉल कोच रखे. यानी पार्थ जिंदल ने सीधे-सीधे स्प्लिट कोचिंग (अलग-अलग फॉर्मेट के लिए अलग कोच) की वकालत की और मौजूदा कोचिंग सेटअप पर सवाल उठाया.
Do you agree with Gautam Gambhir? pic.twitter.com/ht0IkKyeqi
— Memes Wala (@memeswalla_) December 7, 2025
प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर ने क्या कहा?
गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में नाम तो नहीं लिया, लेकिन इशारा बिल्कुल साफ था. उन्होंने कहा कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनका क्रिकेट से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है, फिर भी बयानबाजी कर रहे हैं. एक IPL फ्रेंचाइजी के मालिक ने स्प्लिट कोचिंग की बात लिखी, जो हैरान करने वाली बात है. हर किसी को अपने डोमेन में रहना चाहिए. हम उनके डोमेन में नहीं घुसते, तो उन्हें भी हमारे डोमेन में आने का कोई हक नहीं है. गंभीर का यह बयान आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और ज्यादातर लोगों ने इसे पार्थ जिंदल के लिए सीधा जवाब माना. गंभीर का यह आक्रामक अंदाज फैंस को काफी पसंद आया, वहीं यह घटना एक बार फिर कोच और फ्रेंचाइजी मालिकों के बीच की दूरी को भी उजागर करती है.
यह भी पढ़ें: स्मृति मंधाना ने तोड़ दिया पलाश के साथ रिश्ता, शादी पर फैल रही अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी