स्मृति मंधाना ने तोड़ दिया पलाश के साथ रिश्ता, शादी पर फैल रही अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

Smriti Mandhana Wedding Called Off: भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज़ और उपकप्तान स्मृति मंधाना ने आखिरकार अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर चल रही तमाम चर्चाओं पर खुद ही विराम लगा दिया है.

Smriti Mandhana Wedding Called Off Posted Emotional Post on Instagram
Image Source: Smrithi Mandhana (Instagram)

Smriti Mandhana Wedding Called Off: भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज़ और उपकप्तान स्मृति मंधाना ने आखिरकार अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर चल रही तमाम चर्चाओं पर खुद ही विराम लगा दिया है. पिछले कई हफ्तों से उनकी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर तरह–तरह की खबरें उड़ रही थीं, लेकिन अब स्मृति ने एक भावुक पोस्ट साझा करके सच्चाई सभी के सामने रख दी. उन्होंने साफ किया कि वह अपनी निजी सीमाओं को बनाए रखना चाहती हैं और इसी वजह से उन्होंने पलाश मुच्छल के साथ अपनी तय शादी को रद्द करने का निर्णय लिया है.


इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए संदेश में स्मृति ने लिखा कि बीते कुछ दिनों से उनके निजी जीवन को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं और इस कारण उन्होंने खुद सामने आकर बात साफ करना जरूरी समझा. उन्होंने कहा कि वह हमेशा से एक निजी स्वभाव की इंसान रही हैं, लेकिन इस स्थिति पर चुप रहना उनके लिए संभव नहीं था.स्मृति ने पुष्टि की कि शादी आधिकारिक तौर पर रद्द कर दी गई है और उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि दोनों परिवारों की निजता का सम्मान किया जाए, ताकि वे शांति से आगे बढ़ सकें.

क्रिकेट ही है पहली प्राथमिकता

अपने दिल की बात साझा करते हुए स्मृति ने यह भी कहा कि उनका सबसे बड़ा उद्देश्य हमेशा से भारत का प्रतिनिधित्व करना रहा है. देश के लिए खेलना ही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा है और आने वाले समय में भी उनका पूरा फोकस क्रिकेट और टीम इंडिया की जीत पर ही रहेगा.उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि वह लंबे समय तक भारतीय जर्सी पहनकर खेलना चाहती हैं और यही उनके करियर की सबसे बड़ी प्रतिबद्धता है.

शादी को लेकर क्यों बढ़ी थीं चर्चाएँ

23 नवंबर 2025 को स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी महाराष्ट्र के सांगली में होनी थी. तैयारियाँ लगभग पूरी हो चुकी थीं, लेकिन अचानक स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत बिगड़ गई. हार्ट अटैक के लक्षणों के साथ उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.उधर पलाश भी लगातार तनाव और थकान के चलते बीमार पड़ गए.

इन हालात में शादी को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया था, लेकिन अब स्मृति ने आधिकारिक तौर पर इसकी रद्दीकरण जानकारी दे दी है. इस पूरे घटनाक्रम के बाद स्मृति ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपने करियर और देश के लिए निरंतर समर्पित रहेंगी. उनकी इस ईमानदार पोस्ट के बाद फैंस भी उनकी निजता का सम्मान करते हुए उन्हें आगे के सफर के लिए शुभकामनाएँ दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 'नहीं यार, मत दे… मोटा हो जाऊंगा वापिस', यशस्वी से मजाक-मस्ती में बोले रोहित शर्मा