कौन हैं गौरव मदान? एक परफॉर्मेंस ने बदल दी किस्मत, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में जीता बड़ा इनाम

Gaurav Madan India's Got Latent 2: समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है. हर नए एपिसोड में अलग-अलग मेहमान और कंटेस्टेंट दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं.

Gaurav Madan performance changed his fortunes won a big prize in India's Got Latent 2
Image Source: Social Media

Gaurav Madan India's Got Latent 2: समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है. हर नए एपिसोड में अलग-अलग मेहमान और कंटेस्टेंट दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं. इस बार शो के नए एपिसोड में मशहूर पंजाबी सिंगर करण औजला स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आए. वहीं कॉमेडियन गौरव मदान ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया.

गिटार और कॉमेडी का शानदार मेल

गौरव मदान ने स्टेज पर गिटार बजाते हुए स्टैंड-अप कॉमेडी की. उन्होंने अरिजीत सिंह के लोकप्रिय गाने 'खामोशियां' को मजेदार अंदाज और नए बोलों के साथ पेश किया. उनकी परफॉर्मेंस देखकर जज और दर्शक हंसते-हंसते लोटपोट हो गए.

करण औजला समेत सभी जजों ने उनकी प्रस्तुति को खूब पसंद किया और उन्हें 10 में से 10 अंक दिए. इस तरह गौरव का औसत स्कोर भी 10 रहा और उन्होंने शो में 1 लाख रुपये का नकद इनाम जीत लिया.

स्टेज पर आने से पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी

दिलचस्प बात यह रही कि परफॉर्मेंस शुरू करने से पहले गौरव ने खुद को 10 में से 10 अंक दिए थे. आखिर में जब जजों ने भी उन्हें पूरे नंबर दिए, तो उनकी यह बात सच साबित हो गई और वह इनाम जीतने में सफल रहे.

कौन हैं गौरव मदान?

गौरव मदान एक स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं. वह पिछले पांच-छह सालों से कॉमेडी कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी अच्छी पहचान बना चुके हैं.

इंस्टाग्राम पर उनके करीब 39 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. माना जा रहा है कि शो में शानदार प्रदर्शन के बाद उनकी लोकप्रियता और बढ़ सकती है. बातचीत के दौरान गौरव ने बताया कि उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस में इस्तेमाल किया गया गाना करीब छह महीने पहले लिखा था.

सोशल मीडिया पर मिल रही जबरदस्त तारीफ

करण औजला वाले इस एपिसोड के आने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों के कई रिएक्शन सामने आए हैं. कई लोगों ने इसे 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' का अब तक का सबसे बेहतरीन एपिसोड बताया.

कुछ दर्शकों ने कहा कि इस एपिसोड को देखकर उन्हें पहले सीजन की याद आ गई. वहीं कई यूजर्स ने गौरव मदान की कॉमेडी की जमकर तारीफ की. एक यूजर ने लिखा कि इस सीजन में गौरव सबसे शानदार और सबसे योग्य कंटेस्टेंट साबित हुए हैं.

दर्शकों का दिल जीतने में रहे सफल

गौरव मदान की अनोखी कॉमेडी, शानदार टाइमिंग और गिटार के साथ पेश की गई परफॉर्मेंस को दर्शकों ने खूब पसंद किया. उनकी जीत के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं और आने वाले समय में उनसे ऐसी ही मजेदार परफॉर्मेंस की उम्मीद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Jasprit Bumrah Injury: टीम इंडिया को बड़ा झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, जानिए वजह