भारतीय सिनेमा में अनुशासन, समर्पण और प्रोफेशनलिज़्म की मिसाल कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन आज भी उसी जुनून के साथ काम कर रहे हैं, जैसे अपने शुरुआती दिनों में किया करते थे. लेकिन उम्र के इस पड़ाव पर आए बदलावों को अब वो खुलकर स्वीकार कर रहे हैं. अपने ताज़ा व्लॉग में उन्होंने दिल की बात बताते हुए माना कि लगातार काम करते-करते अब शरीर और दिमाग दोनों जवाब देने लगे हैं.
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया और व्लॉग्स के जरिए अपने फैंस से जुड़ने का कोई मौका नहीं चूकते. बीते दिनों उनके एक लेटेस्ट अपडेट ने फैन्स को भावुक कर दिया, जहां उन्होंने अपनी दिनचर्या, थकान और मानसिक स्थिति पर खुलकर बात की.
रातभर काम करने के बाद सुबह 5:30 बजे लिखा व्लॉग
अमिताभ बच्चन ने लिखा कि उनका शेड्यूल इतना भारी हो गया है कि वो लगातार पूरी रात काम करते रहे. उन्होंने बताया सुबह साढ़े पांच बजे तक काम करता रहा. व्लॉग लिखना भी भूल गया था. बहुत सारे लोगों को जवाब नहीं दे पाया, इसके लिए माफी चाहता हूं… लेकिन आखिरकार हूं तो इंसान ही. उनकी इस बात से साफ है कि उम्र और स्वास्थ्य की चुनौतियां अब उन्हें महसूस होने लगी हैं, लेकिन फिर भी वो अपने काम और फैन्स के प्रति उतने ही समर्पित हैं.

‘दिमाग और शरीर जवाब दे रहे हैं’ – अमिताभ का भावुक खुलासा
एक और पोस्ट में बिग बी ने बेहद संवेदनशील भाव में लिखा कि पिछले कुछ दिनों से पुरानी यादें और भावनाएं उन्हें भीतर तक छू रही हैं. उन्होंने बताया कभी-कभी इमेजेज और फीलिंग्स खुशी देती हैं. पर बीते दिनों से दिमाग और शरीर बिल्कुल साथ नहीं दे रहे. लोग कहते हैं ‘द शो मस्ट गो ऑन’, लेकिन सच कहूं तो कभी-कभी मैं सच में स्ट्रगल कर रहा हूं. उनकी यह स्वीकारोक्ति फैन्स को सोचने पर मजबूर कर देती है कि एक कलाकार के पीछे कितनी मेहनत और मानसिक दबाव छिपा होता है.
धर्मेंद्र की याद में भावुक हुए अमिताभ
कुछ ही समय पहले 24 नवंबर को धर्मेंद्र के निधन के बाद अमिताभ ने एक भावुक पोस्ट लिखी थी. अपने दोस्त को याद करते हुए उन्होंने कहा था. धर्मेंद्र की जगह मेरे दिल में कोई और नहीं ले सकता… उनकी जगह उन्हीं की रहेगी. दोनों दिग्गजों की दोस्ती बॉलीवुड में मिसाल मानी जाती थी, और धर्मेंद्र के निधन ने अमिताभ को गहराई से झकझोर दिया.
वर्कफ्रंट – ‘Kalki 2898 AD’ में दिखे थे अमिताभ
काम की बात करें तो अमिताभ बच्चन आखिरी बार बहुप्रतीक्षित फिल्म Kalki 2898 AD में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने अश्वत्थामा का दमदार किरदार निभाया था. उम्र के इस पड़ाव पर भी उनके अभिनय का जादू हर बार दर्शकों को प्रभावित कर देता है.
यह भी पढ़ें: बॉर्डर 2 की रिलीज से पहले सनी देओल करने वाले हैं कुछ बड़ा, मेकर्स ने की तैयारी शुरू