पटना: बिहार (Bihar) के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) का निधन हो गया है. सुशील कुमार मोदी कैंसर से पीड़ित थे और पिछले कई दिनों से उनका एम्स में इलाज चल रहा था. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करके इसकी जानकारी दी.
डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि
बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया. मौजूदा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर इसकी जानकारी दी. सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, ‘बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी जी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि. यह बिहार भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है. ॐ शांति शांति’
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी जी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।
— Samrat Choudhary (Modi Ka Parivar) (@samrat4bjp) May 13, 2024
यह बिहार भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है।
ॐ शांति शांति pic.twitter.com/IEyMeH2Htt
6 महीने से कैंसर से थे पीड़ित
बता दें सुशील कुमार मोदी पिछले 6 महीने से कैंसर से पीड़ित चल रहे थे. उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया साइट एक्स पर इसकी जानकारी दी थी. पूर्व राज्यसभा सांसद का जन्म 5 जनवरी 1952 को पटना में हुआ था. पिता का नाम मोती लाल मोदी और माता का नाम रत्ना देवी थी. पत्नी का नाम जेस्सी सुशील मोदी है, जो कि ईसाई धर्म से हैं. वो एक प्रोफेसर हैं. सुशील कुमार मोदी के दो बेटे हैं.
गौरतलब है कि सुशील कुमार मोदी ने पटना साइंस कॉलेज से बॉटनी में ग्रेजुएशन किया था. पहली बार वो साल 1990 में विधायक चुने गए. 1995 और 2000 में भी उन्होंने चुनाव जीता और लगातार तीन बार विधायक रहे.
यह भी पढ़ें- गृहमंत्री अमित शाह के वीडियो से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी अरुण रेड्डी को दिल्ली HC से मिली जमानत