IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच अब और बढ़ने वाला है. सीजन के शुरुआती 7 मुकाबले खेले जा चुके हैं और अब सभी टीमें अपने दूसरे मैच की तैयारी में जुटी हैं. आज टूर्नामेंट का पहला डबल हेडर खेला जाएगा, जिसमें एक मुकाबला दोपहर में और दूसरा शाम को होगा.
आज कुल चार टीमें मैदान में उतरेंगी. पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा, जबकि दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी.
पहला मुकाबला दिल्ली बनाम मुंबई
डबल हेडर का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों ने अपने-अपने पिछले मैच जीते हैं, ऐसे में आज किसी एक टीम को पहली हार झेलनी पड़ेगी, जबकि दूसरी टीम लगातार दूसरी जीत दर्ज करेगी.
मुंबई इंडियंस की बात करें तो पिछले मैच में उनकी गेंदबाजी उतनी प्रभावी नहीं रही थी, लेकिन बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था. रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था.
वहीं दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी पिछले मुकाबले में काफी घातक नजर आई थी, लेकिन टॉप ऑर्डर बल्लेबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके थे.
यह मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 3 बजे होगा. हालांकि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही थी, लेकिन आज मौसम साफ रहने की उम्मीद है.
राडा 𝐢𝐧 𝐭𝐡𝐞 𝐂𝐚𝐩𝐢𝐭𝐚𝐥! 🔥💙 pic.twitter.com/bCKBgFNWmF
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 4, 2026
लाइव कहां देखें DC vs MI
दिल्ली और मुंबई के बीच इस मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इसके अलावा जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी.
शाम को गुजरात बनाम राजस्थान की टक्कर
दिन का दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. राजस्थान ने अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई को बड़ी शिकस्त दी थी. टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही संतुलित नजर आई थीं.
दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस को अपने पहले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. अब शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इस मैच में जीत दर्ज कर सीजन में वापसी करना चाहेगी.
Bringing this edit to your feed every match dayyy 🔥😮💨 pic.twitter.com/jSusketDf6
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 4, 2026
GT vs RR मैच की टाइमिंग और स्ट्रीमिंग
गुजरात और राजस्थान के बीच मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा. इस मैच का लाइव प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.
ऑनलाइन दर्शक जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें- BCCI ने पंजाब किंग्स की पूरी टीम पर लगाया जुर्माना, कप्तान समेत सभी खिलाड़ियों पर लगा फाइन, जानें वजह