फर्रुखाबाद में टला बड़ा हादसा, रनवे से उतरकर झाड़ियों में जा घुसा प्राइवेट जेट, बाल-बाल बचे यात्री, देखें VIDEO

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले की मोहम्मदाबाद राजकीय हवाई पट्टी पर एक निजी जेट उड़ान भरते समय अचानक अनियंत्रित होकर रनवे से उतर गया और झाड़ियों में जा घुसा.

Farrukhabad private jet crashes off runway passengers and pilot narrowly escape
Image Source: Social Media

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले की मोहम्मदाबाद राजकीय हवाई पट्टी पर एक निजी जेट उड़ान भरते समय अचानक अनियंत्रित होकर रनवे से उतर गया और झाड़ियों में जा घुसा. इस घटना में विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे, लेकिन हादसे ने प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा दिया.

हादसे का संक्षिप्त विवरण

8 अक्टूबर 2025 को सुबह करीब 10:30 बजे, जेट सर्विस एवियशन प्राइवेट लिमिटेड का प्राइवेट जेट वीटी डेज मोहम्मदाबाद हवाई पट्टी से भोपाल के लिए उड़ान भर रहा था. टेकऑफ़ के दौरान पायलट का विमान पर नियंत्रण खो जाने के कारण यह लगभग 400 मीटर तक रनवे पर दौड़ा और फिर झाड़ियों में जाकर रुका. विमान में मौजूद डीएमडी अजय अरोड़ा, एसबीआई के हेड सुमित शर्मा और बीपीओ राकेश टीकू समेत सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए.

हादसे के पीछे की वजह

कंपनी के उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट हेड मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि विमान के पहियों में हवा कम होने की वजह से यह हादसा हुआ. इसके साथ ही उन्होंने पायलट की लापरवाही का भी आरोप लगाया, क्योंकि पायलट को पहले से ही पहियों में हवा कम होने की जानकारी थी. इस कारण बड़ा हादसा टल गया.

प्रशासन और फायर ब्रिगेड की तत्परता

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई. कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला, सीओ अजय वर्मा, एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय, और अन्य अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण किया. फायर ब्रिगेड ने बताया कि उन्हें हादसे की जानकारी समय से नहीं दी गई थी और टेकऑफ़ से पहले आवश्यक औपचारिकताएं पूरी नहीं की गई थीं, जिससे सहायता भेजने में देरी हुई. दुर्घटना के बाद, कंपनी के डीएमडी अजय अरोड़ा ने बताया कि अब वे आगरा से फ्लाइट लेकर भोपाल जाएंगे. हालांकि हादसे ने सभी को दहलाकर रख दिया है, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई.

ये भी पढ़ें: कानपुर के मेस्टन रोड पर स्कूटी में हुआ जोरदार धमाका, 8 लोग घायल; फॉरेंसिक टीमें जांच में जुटी