फेमस पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू की दर्दनाक मौत, रोड एक्सिडेंट में गंवाई जान, जानिए कैसे हुआ हादसा?

Harman Sidhu Death: पंजाबी संगीत जगत के मशहूर सिंगर हरमन सिद्धू ने महज 37 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. एक खौफनाक सड़क हादसे में उनकी जान चली गई, जिससे उनकी फैमिली और पंजाबी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.

Famous Punjabi singer Harman Sidhu tragically dies in a road accident
Image Source: Social Media

Harman Sidhu Death: पंजाबी संगीत जगत के मशहूर सिंगर हरमन सिद्धू ने महज 37 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. एक खौफनाक सड़क हादसे में उनकी जान चली गई, जिससे उनकी फैमिली और पंजाबी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. हरमन सिद्धू के इस अचानक निधन से न केवल उनके परिवार को गहरा सदमा लगा, बल्कि उनके फैंस और सहयोगियों को भी भारी झटका लगा है. वे अपनी पत्नी और बेटी को छोड़ गए हैं.

खौफनाक सड़क हादसा

हरमन सिद्धू शुक्रवार की शाम अपने घर लौट रहे थे. मानसा से खियाला अपने होमटाउन जाते वक्त उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दोनों गाड़ियों में जोरदार टक्कर के कारण हरमन सिद्धू की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे के बाद उनकी डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए मानसा सिविल अस्पताल भेज दिया गया है. हालांकि, इस हादसे की असल वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है.

2018 में विवादों में थे हरमन सिद्धू

सिंगर हरमन सिद्धू का जीवन हमेशा सुर्खियों में रहा. 2018 में वे एक ड्रग्स केस में फंसे थे. उन्हें अपने दोस्तों के साथ ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. बाद में उन्हें एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था. इस दौरान पुलिस ने बताया कि सिद्धू ने स्वीकार किया था कि वह पिछले कुछ महीनों से नशे का आदी हो गए थे और सस्ते दामों पर ड्रग्स खरीदते थे. उस समय उन्होंने बताया था कि पंजाब और हरियाणा में ड्रग्स बहुत महंगे थे, जबकि दिल्ली के एक नाइजीरियाई नागरिक से उन्हें सस्ते में ड्रग्स मिल जाते थे.

संगीत जगत में हरमन सिद्धू का योगदान

हरमन सिद्धू को पंजाबी संगीत इंडस्ट्री में उनकी अनोखी आवाज और गाने की शैली के लिए याद किया जाएगा. उनका सबसे पॉपुलर गाना 'पेपर या प्यार' था, जो 2007 में रिलीज हुआ था और इस गाने ने उन्हें एक बड़ी पहचान दिलाई. इसके अलावा, उन्होंने 'कोई चक्कर नहीं', 'बेबे बापू', 'बब्बर शेर' और 'मुल्तान बनाम रूस' जैसे हिट गाने गाए. उनके गाने आज भी उनके फैंस की जुबां पर रहते हैं और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में उनका योगदान अमूल्य है.

सोशल मीडिया पर हरमन सिद्धू की पॉपुलैरिटी

हरमन सिद्धू का सोशल मीडिया पर भी एक मजबूत फैन फॉलोविंग थी. इंस्टाग्राम पर उनके 3,742 फॉलोवर्स थे, जबकि फेसबुक पर 18 हजार लोग उन्हें फॉलो करते थे. यूट्यूब पर भी उनके 13.1K सब्सक्राइबर्स थे, जो उनके संगीत और व्यक्तित्व से जुड़ी उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है. 

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19: तूफान से टकराओगे तो भस्म हो... पुराने तेवर में फिर लौटे सलमान खान, लगाई इस स्टार की क्लास