Bigg Boss 19: तूफान से टकराओगे तो भस्म हो... पुराने तेवर में फिर लौटे सलमान खान, लगाई इस स्टार की क्लास

Bigg Boss 19 Highligts: सलमान खान का पॉपुलर टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ अपने अंतिम पड़ाव की ओर तेजी से बढ़ रहा है. जैसे-जैसे शो फिनाले के करीब आता जा रहा है, दर्शकों को हर हफ्ते नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं.

Bigg Boss 19 highligts Salman Khan is back in his old style introduced Amaal Malik
Image Source: Social Media

Bigg Boss 19 Highligts: सलमान खान का पॉपुलर टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ अपने अंतिम पड़ाव की ओर तेजी से बढ़ रहा है. जैसे-जैसे शो फिनाले के करीब आता जा रहा है, दर्शकों को हर हफ्ते नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं. इस बार शो में न सिर्फ प्रतियोगियों के बीच टकराव बढ़ा है, बल्कि सलमान खान के गुस्से की झलक भी देखने को मिली है. हाल ही में सामने आए प्रोमो वीडियो में सलमान खान अमाल मलिक को कड़ी फटकार लगाते नजर आ रहे हैं.

दरअसल, पिछले कुछ एपिसोड में अमाल मलिक ने शो के फॉर्मेट पर सवाल उठाते हुए इसे ‘अनफेयर’ बताया था. उनका यह बयान शो के प्रशंसकों और अन्य प्रतियोगियों के बीच चर्चा का विषय बन गया. उसी हफ्ते के वीकेंड वार में सलमान खान के बजाय रोहित शेट्टी ने होस्टिंग की थी. लेकिन जैसे ही सलमान इस हफ्ते वीकेंड वार पर लौटे, उन्होंने अमाल के बयान को लेकर उन्हें जमकर फटकार लगाई.

सलमान ने प्रोमो में साफ कहा कि अगर वह उस वीकेंड वार पर मौजूद होते, तो अमाल के लिए मुख्य द्वार खोलने का निर्णय तुरंत ले लेते और उन्हें कोई विकल्प भी नहीं देते. उनका यह अंदाज दर्शकों के लिए एक बड़ा ड्रामा बन गया है और सोशल मीडिया पर इस प्रोमो को काफी देखा जा रहा है.

सलमान का गुस्सा और प्रतियोगियों की प्रतिक्रियाएं

प्रोमो वीडियो में सलमान खान अमाल के व्यवहार पर टिप्पणी करते हुए कहते हैं, “अमाल, आपने कुछ दिन पहले कहा था कि तूफान से टकराओगे तो भस्म हो जाएगा. पर असल में आप मजबूत लोगों से कभी सीधे नहीं टकराते, बस उनकी पीठ पीछे बातें करते रहते हैं.”

इसके बाद अन्य प्रतियोगियों ने भी अपनी राय रखी. गौरव ने अमाल के व्यवहार को ‘हाइपोक्राइट’ बताया और कहा कि वह सामने तो दोस्ताना नजर आता है, लेकिन पीछे जाकर अलग बात करता है. वहीं प्रणित मोरे ने कहा कि अमाल सामने तो दोस्ती का दिखावा करता है, लेकिन उनकी पीठ पीछे लगातार उनकी आलोचना करता रहता है. इसके बाद अमाल और प्रणित के बीच बहस भी देखने को मिली, जिससे घर के माहौल में और तनाव बढ़ गया.

फिनाले के पहले और बढ़ा ड्रामा

सलमान ने आगे कहा, “अमाल, पिछले हफ्ते आपने बिग बॉस के सामने आवाज उठाई. अगर मैं वहां होता तो मुख्य द्वार खोलवा देता और कोई विकल्प नहीं देता.” यह प्रोमो दर्शकों को फिनाले से पहले शो में और भी तेज ड्रामा और कॉन्ट्रोवर्सी की झलक दिखाता है.

इस हफ्ते के वीकेंड वार में केवल अमाल ही नहीं, बल्कि और कई प्रतियोगियों को सलमान के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है. शो के फिनाले से पहले यह एपिसोड खासा रोमांचक साबित होने वाला है.

शो की लोकप्रियता और दर्शकों की प्रतिक्रिया

‘बिग बॉस’ की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. कंटेस्टेंट्स के बीच चल रहे विवाद, सलमान खान के सीधे और बेबाक अंदाज, और वीकेंड वार की फटकारें दर्शकों को हर हफ्ते जुड़े रहने पर मजबूर कर रही हैं. सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो वायरल हो चुका है और फैन्स अपने-अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट के समर्थन और आलोचना में सक्रिय हैं. इस एपिसोड का टेलीकास्ट शनिवार रात होगा और फैंस बेसब्री से देख रहे हैं कि अमाल मलिक और अन्य प्रतियोगियों के लिए वीकेंड वार में क्या-क्या घटनाएं घटित होती हैं.

यह भी पढ़ें- फिर लौटा लाफ्टर शेफ़्स 3...हंसी और स्वाद का दमदार संगम; जानें कहां देखें?