Rakhi Sawant Cried: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत अक्सर अपनी बोल्ड और बिंदास अंदाज की वजह से चर्चा में रहती हैं. लोगों को हंसाने और एंटरटेन करने वाली राखी इस बार अपने दर्द को लेकर भावुक नजर आईं.
हाल ही में राखी सावंत कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में पहुंचीं. यहां उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की. राखी ने बताया कि वह अक्सर अकेले में रोती हैं. उन्होंने कहा कि अब उनकी जिंदगी में ऐसा कोई नहीं है जो उनसे पूछे कि उन्होंने खाना खाया या नहीं.
मां की याद में हुईं भावुक
राखी ने अपनी मां को याद करते हुए कहा कि जब उनकी मां जिंदा थीं, तब वह उनका बहुत ख्याल रखती थीं. उन्होंने कहा कि मां के जाने के बाद घर बिल्कुल खाली और सूना लगने लगा है. राखी ने बताया कि अब उन्हें घर श्मशान जैसा महसूस होता है, क्योंकि वहां उनका हाल पूछने वाला कोई नहीं है.
दोबारा शादी से डरती हैं राखी
अपनी असफल शादियों को लेकर भी राखी काफी भावुक दिखीं. उन्होंने कहा कि अब उन्हें दोबारा शादी करने से डर लगता है. राखी का कहना था कि कुछ लोग उन्हें सिर्फ इस्तेमाल करना चाहते हैं और उनके नाम का फायदा उठाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि इन सब चीजों की वजह से उनका भरोसा टूट चुका है.
राखी को रोता देख भावुक हुईं भारती
बात करते-करते राखी सावंत रोने लगीं. उन्हें इस तरह टूटता देखकर भारती सिंह भी खुद को संभाल नहीं पाईं और उनकी आंखों में भी आंसू आ गए. राखी का यह इमोशनल रूप देखकर फैंस भी काफी भावुक हो गए हैं. सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि राखी हमेशा लोगों को हंसाती हैं, लेकिन उनके दिल में काफी दर्द छिपा हुआ है.
दो शादियां टूटीं, अब अकेले जी रही हैं राखी
राखी सावंत की निजी जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है. उन्होंने साल 2019 में रितेश सिंह से शादी की थी, लेकिन 2022 में दोनों अलग हो गए. इसके बाद राखी ने बिजनेसमैन आदिल खान दुर्रानी से निकाह किया, लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और दोनों का अलगाव हो गया. अब राखी अकेले रह रही हैं और अपनी जिंदगी को नए तरीके से संभालने की कोशिश कर रही हैं.
ये भी पढ़ें- TMC के साथ हुआ खेला! 100 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, CM शुभेंदु की बैठक में काकोली घोष समेत 6 विधायक शामिल