Maatrubhumi OTT Release: सलमान खान जल्द ही ‘मातृभूमि’ नाम की नई फिल्म लेकर आने वाले हैं. इस फिल्म को अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है और सलमान खुद इसके प्रोड्यूसर भी हैं. फिल्म को लेकर लगातार अपडेट सामने आते रहते हैं और फैंस इसे देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.
हाल ही में सोशल मीडिया पर खबरें चल रही थीं कि ‘मातृभूमि’ सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी और सीधे OTT पर आएगी. लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. यह फिल्म खास तौर पर बड़े पर्दे के लिए बनाई गई है और इसे थिएटर में ही रिलीज किया जाएगा. फिल्म का थिएट्रिकल रन पूरा होने के बाद ही इसे OTT पर लाया जाएगा, जैसा आमतौर पर होता है.
बड़े स्तर पर बनी है फिल्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘मातृभूमि’ को बड़े बजट और बड़े स्केल पर बनाया गया है. मेकर्स चाहते हैं कि दर्शक इसे सिनेमाघरों में ही देखें, क्योंकि इसका असली मजा बड़े पर्दे पर ही आएगा.
रिलीज डेट अभी तय नहीं
इस फिल्म को पहले 17 अप्रैल को रिलीज करने की योजना थी, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया. अब नई रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई है. जैसे ही डेट फाइनल होगी, मेकर्स इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे.
सलमान की दूसरी फिल्म भी लाइन में
‘मातृभूमि’ के अलावा सलमान ख़ान एक और एक्शन-ड्रामा फिल्म पर काम कर रहे हैं. इसके लिए उन्होंने साउथ के प्रोड्यूसर दिल राजू नाटक और वामशी पेडिपल्ली के साथ हाथ मिलाया है.
इस फिल्म में उनके साथ नयनतारा नजर आएंगी, जो पहले शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘जवान’ में काम कर चुकी हैं. फिल्म का टाइटल और रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह फिल्म 2027 में ईद के मौके पर रिलीज हो सकती है.
ये भी पढ़ें- आज संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल होंगे पेश, 18 घंटे तक चलेगी चर्चा; जानें पूरी जानकारी