फेसबुक और इंस्टाग्राम के सर्वर डाउन पर मस्क का तंज, बोले हमारे सर्वर काम कर रहे हैं

फेसबुक और इंस्टाग्राम के सर्वर डाउन पर मस्क का तंज, बोले हमारे सर्वर काम कर रहे हैं

मंगलवार रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम का सर्वर डाउन हुआ जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. लोगों के अकाउंट ऑटो लॉगआउट होना शुरु हुए. जानकारी पाने के लिए लोगों ने ट्वीटर एक्स का रुख किया. पता चला कि सभी लोगों का सर्वर डाउन है. जिसके बाद तसल्ली तो रखी गई लेकिन फेसबुक और इंस्टाग्राम को जमकर ट्रोल करना शुरु कर दिया गया है. वहीं एक्स के सीईओ एलन मस्क ने भी मेटा कंपनी पर तंज कसा है.

हमारा सर्वर अप है

मेटा सर्वर में आई दिक्कत के बाद एलन मस्क ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है. उन्होनें ट्वीट करते हुए लिखा कि यदि आप इस पोस्ट को पढ़ पा रहे हैं, ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकी हमारा सर्वर काम कर रहा है. इससे पूर्व में भी मस्क ने मेटा और मार्क जुकरबर्ग पर तंज किया है. यानी यह पहली बार नहीं है.

लाखों यूजर्स ने की शिकायत

बता दें कि अचानक ऐप में आई दिक्कत के कारण कई लोगों ने इसे रिपोर्ट भी किय, तो कुछ यूजर्स ऐसे भी थे जिन्होंने एक्स का सहारा लेते हुए प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करना शुरु कर दिया. एक रिपोर्ट के अनुसार 5 मार्च रात 9 बजे के बाद करीब 3 लाख से अधिक यूजर्स ने फेसबुक के सर्वर में आ रही दिक्कतों से संबंधित जानकारी को साझा किया. इसी के साथ इंस्टाग्राम को लेकर भी करबी 47 लाख लोगों द्वारा शिकायत की गई.

मेटा ने बताई वजह

लोगों को आई दिक्कत करीब 1 घंटे तक जारी रही. वहीं इस संबंध में मेटा के प्रवक्ता ने कहा कि सर्वर में आई दिक्कत तकनीकी खराबी के कारण हुई है. इसे जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश की जा रही है. हालांकि मेटा की ओर से इस बात का खुलासा नहीं किया गया कि आखिर किस कारण तकनीकि दिक्कत सामने आई.

यह भी पढ़ें:Nothing Phone (2a) आज होगा लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां