Election Counting: देश के चार राज्यों में एमएलसी चुनाव के नतीजों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है. उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की कुल 28 सीटों पर मतगणना होगी. इन सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था. अब मंगलवार को मतगणना के बाद उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो जाएगा. सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
चारों राज्यों में मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी. चुनाव अधिकारियों ने मतगणना को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की हैं. केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी रखी जा रही है, ताकि मतगणना के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो. उम्मीद है कि शाम तक नतीजों की तस्वीर साफ हो जाएगी.
ये भी पढ़ें- J&K News: जब कश्मीर पर हुआ पाकिस्तानी हमला! महाराजा हरि सिंह ने क्यों लिया भारत में विलय का फैसला?