Election Commission Row: Jantar Mantar 2.0 की धमकी! '48 घंटे' बाद कुछ होगा बड़ा?

Election Commission Row: CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, मांग पूरी नहीं होने पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘Jantar Mantar 2.0’ आंदोलन शुरू करने का ऐलान

Bharat 24

Election Commission Row:  चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर राजनीतिक बहस के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है. पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 24 सितंबर को नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्हें 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया. उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर देशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा और इसके बाद दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'Jantar Mantar 2.0' प्रदर्शन किया जाएगा.

अभिजीत दीपके ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची में संशोधन की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए. CJP का आरोप है कि SIR प्रक्रिया के दौरान कई राज्यों में मतदाता सूचियों से बड़ी संख्या में नाम प्रभावित हुए हैं. संगठन ने इस पूरी प्रक्रिया की समीक्षा और उससे जुड़े फैसलों की स्वतंत्र जांच की मांग भी रखी है. CJP ने कहा है कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त 48 घंटे के भीतर इस्तीफा नहीं देते हैं तो संगठन देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू करेगा. इसके बाद दिल्ली में जंतर-मंतर पर दोबारा बड़ा आंदोलन करने की बात कही गई है. दीपके ने कहा कि संगठन अपनी मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कर रहा है.

ये भी पढ़ें- आतंक को पनाह देना कब बंद करेगा Pakistan ? सवाल सुनते ही भागते नजर आए Shahbaz Sharif