Drishyam 3 Collection: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड क्राइम थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3' ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की है. हिट फ्रेंचाइजी का हिस्सा होने की वजह से फिल्म को रिलीज से पहले ही जबरदस्त बज मिला था और अब दर्शकों के रिस्पॉन्स का असर इसकी कमाई पर भी दिखाई दे रहा है. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों की लिस्ट में तेजी से ऊपर पहुंच गई है.
डे-1 पर 40 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'दृश्यम 3' ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ ली. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने शाम 6 बजे तक 40.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था. इस दौरान फिल्म की ऑक्यूपेंसी करीब 54 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि इसे देशभर में 10,548 शोज मिले. शाम के बाद के शोज से कमाई में और इजाफा होने की उम्मीद है और शुरुआती रफ्तार को देखते हुए फिल्म के जल्द ही 50 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंचने की संभावना जताई जा रही है.
2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बनी
शानदार शुरुआत के साथ 'दृश्यम 3' ने 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों में जगह बना ली है. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 'बॉर्डर 2', 'मिर्जापुर द मूवी' और 'आवारापन 2' जैसी फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. वहीं 'ओ रोमियो', जिसने 9.01 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी, इस लिस्ट में नीचे खिसक गई है. फिल्म की आगे की कमाई अब वीकेंड के प्रदर्शन पर काफी निर्भर करेगी.
2026 की टॉप 10 ओपनर फिल्मों की लिस्ट
1. धुरंधर 2- 145 करोड़
2. दृश्यम 3- 40.54 करोड़
3. बॉर्डर 2- 32.1 करोड़
4. मिर्जापुर द मूवी- 28.11 करोड़
5. आवारापन 2- 23.4 करोड़
6. वेलकम टू द जंगल- 19.4 करोड़
7. भूत बंगला- 18.31 करोड़
8. धमाल 4- 15.5 करोड़
9. कॉकटेल 2- 14.1 करोड़
10. अल्फा- 9.25 करोड़
एडवांस बुकिंग में भी दिखा था जबरदस्त क्रेज
सिनेमाघरों में रिलीज से पहले ही 'दृश्यम 3' को लेकर दर्शकों के बीच अच्छी दिलचस्पी देखने को मिली थी. कोईमोई के मुताबिक, फिल्म की फाइनल प्री-सेल्स में 16,125 शोज शामिल रहे. पहले दिन की एडवांस बुकिंग में फिल्म ने ब्लॉक सीटों समेत करीब 7.73 लाख टिकट बेचे थे. इससे फिल्म का ग्रॉस प्री-सेल्स कलेक्शन 27.92 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 23.66 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था. एडवांस बुकिंग के आंकड़ों ने रिलीज से पहले ही फिल्म की मजबूत शुरुआत के संकेत दे दिए थे.
अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनर
'दृश्यम 3' की ओपनिंग ने अजय देवगन के करियर में भी नया रिकॉर्ड कायम किया है. फिल्म ने शुरुआती आंकड़ों के आधार पर अभिनेता की पिछली बड़ी ओपनिंग फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. 'सिंघम अगेन' ने पहले दिन 43.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और 'दृश्यम 3' की कमाई की रफ्तार इसे अजय देवगन की सबसे बड़ी ओपनर फिल्मों में शामिल कर रही है. अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि वीकेंड तक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी बड़ी छलांग लगाती है.
देखिए टॉप 10 की लिस्ट
1. दृश्यम 3- 40.54 करोड़ (6 बजे तक)
2. सिंघम अगेन- 43.7 करोड़
3. सिंघम रिटर्न्स- 32.09 करोड़
4. गोलमाल अगेन- 30.14 करोड़
5. रेड 2- 19.71 करोड़
6. टोटल धमाल- 16.5 करोड़
7. धमाल 4- 15.5 करोड़
8. दृश्यम 2- 15.38 करोड़
9. शैतान 2- 15.21 करोड़
10. तान्हाजी द अनसंग वॉरियर- 15.1 करोड़
ये भी पढ़ें: Drishyam: The Conclusion Review: विजय सालगांवकर का आखिरी दांव, रहस्य-रोमांच और फैमिली इमोशन का दमदार क्लाइमैक्स