Drishyam 3 Advance Booking: रिलीज से पहले ही मोहनलाल की 'दृश्यम 3' की धूम, एडवांस बुकिंग ने मचाया बवाल

Drishyam 3 Advance Booking: मलयालम क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ का बेसब्री से इंतजार करने वाले फैंस के लिए खुशखबरी है. जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार मोहनलाल लीड रोल में नजर आएंगे.

Drishyam 3 Advance Booking Collection mohanlal upcoming film
Image Source: Social Media

Drishyam 3 Advance Booking: मलयालम क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ का बेसब्री से इंतजार करने वाले फैंस के लिए खुशखबरी है. जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार मोहनलाल लीड रोल में नजर आएंगे. ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइज़ी के तीसरे पार्ट के तौर पर यह फिल्म 'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' की कहानी को आगे बढ़ाती है और पहले से ही एडवांस बुकिंग में जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है.

एडवांस बुकिंग में बनाया रिकॉर्ड

फिल्म ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में धांसू प्रदर्शन किया है. केरल में पहले दिन की प्री-सेल्स 1 करोड़ रुपये से ज्यादा दर्ज की गई है. वहीं, दुनियाभर में एडवांस बुकिंग का कुल कलेक्शन 4 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच चुका है. यह आंकड़े दर्शाते हैं कि फैंस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं. एबी जॉर्ज के मुताबिक, यह एडवांस बुकिंग तब भी रिकॉर्ड कर ली गई जब फुल फ्लेज्ड प्री-टिकट सेल अभी शुरू नहीं हुई थी.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mohanlal (@mohanlal)

कहानी और कास्ट का कमाल

‘दृश्यम 3’ में जॉर्ज कुट्टी और उनके परिवार की कहानी आगे बढ़ती है. फिल्म में मीना, अंसीबा हसन और एस्थर अनिल अपनी भूमिकाओं को दोहराते हुए नजर आएंगे, वहीं सिद्दीकी, आशा शरत और मुरली गोपी भी सपोर्टिंग रोल में हैं. फिल्म के ट्रेलर में बताया गया कि इस बार जॉर्ज कुट्टी को एक बिल्कुल नया और अनजान खतरा झेलना होगा, जिससे कहानी में और भी रहस्य और रोमांच जुड़ गया है.

ट्रेलर लॉन्च और दर्शकों की प्रतिक्रिया

ट्रेलर को कोच्चि में लॉन्च किया गया, जहां निर्देशक जीतू जोसेफ ने खुलासा किया कि इस भाग में जॉर्ज कुट्टी को पता नहीं होता कि कौन उसका पीछा कर रहा है. निर्देशक के मुताबिक, पहले दो पार्ट्स में जॉर्ज को पता होता था कि पुलिस और मृत लड़के का परिवार उसके पीछे हैं, लेकिन तीसरे भाग में अनिश्चितता और सस्पेंस की नई परतें देखने को मिलेंगी.

बंपर कमाई की उम्मीद

एडवांस बुकिंग और फैंस की उत्साही प्रतिक्रिया को देखते हुए माना जा रहा है कि ‘दृश्यम 3’ रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर सकती है. यह फिल्म न सिर्फ थ्रिलर प्रेमियों बल्कि पूरे परिवार के लिए मनोरंजन का एक बड़ा पैकेज साबित होगी.

ये भी पढ़ें: ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ पर हटाई गई रोक, हाईकोर्ट ने दी स्ट्रीमिंग की मंजूरी; लेकिन पूरी करनी होगी ये शर्त